15 जून को सूर्य करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, क्या होगा आपकी राशि पर असर?

Published : Jun 15, 2020, 10:13 AM IST
15 जून को सूर्य करेगा मिथुन राशि में प्रवेश, क्या होगा आपकी राशि पर असर?

सार

15 जून, सोमवार को सूर्य राशि बदलकर वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में सूर्य 16 जुलाई तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार सूर्य नौ ग्रहों का राजा है। मिथुन राशि के सूर्य की वजह से कुछ राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो सकता है। इन दिनों सभी लोगों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मौसमी बीमारियों के कारण परेशानियां हो सकती हैं। जानिए सभी 12 राशियों पर सूर्य का कैसा असर होने वाला है...

मेष
इस राशि के लिए सूर्य तृतीय रहेगा। सूर्य की वजह से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन लाभ के साथ सफलता मिल सकती है।

वृषभ
वृषभ राशि से सूर्य निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इन लोगों को धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार से सहयोग प्राप्ति होगी।

मिथुन
अब 16 जुलाई तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। शासकीय कार्यों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रोजगार मिल सकता है।

कर्क
कर्क राशि के लोगों को भूमि-भवन संबंधित कामों में लाभ मिल सकता है। वाद-विवाद से बचें, वरना हानि हो सकती है। धैर्य से काम लें।

सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य अब सामान्य फल देने वाला रहेगा। मेहनत के अनुसार ही लाभ मिल पाएंगे। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन काम आ सकता है।

कन्या
सभी जरूरी काम अच्छी तरह कर पाएंगे। सफलता मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। सुखद वातावरण रहेगा।

तुला
धर्म-कर्म में मन लगेगा। कोई बड़ी समस्या उभर सकती है। धैर्य बनाए रखें और सतर्क रहें। पुरानी योजनाएं असफल हो सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक
छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करवा सकती है। निवेश करते समय विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें। हानि होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें।

धनु
अभी कुछ दिन समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन धीरे-धीरे समय पक्ष में हो जाएगा। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। दूसरों पर एकदम भरोसा न करें।

मकर
पिछले समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो सकती हैं। धैर्य बनाए रखने का परिणाम मिल सकता है। बड़ी कामयाबी मिलने के योग हैं।

कुंभ
इस राशि के लिए समय शुभ रहने वाला है। योजनाएं पूरी हो सकती हैं। सावधान रहकर काम करना होगा। सभी का सहयोग मिल सकता है।

मीन
अभी धैर्य बनाए रखने का समय है। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। घर में वाद-विवाद हो सकता है, शांति से काम लें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज