सूर्य ने किया मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 21 जून तक इन 3 राशियों के लिए ठीक नहीं है समय

8 जून, सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे सूर्य रोहिणी से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में आ चुका है, जो 21 जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Jun 10, 2020 5:59 AM IST

उज्जैन. काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, इसके बाद 22 जून की सुबह सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में चला जाएगा। सूर्य के नक्षत्र में बदलाव होने से मेष, कर्क, सिंह, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। वृष और तुला राशि वालों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. मिश्र के अनुसार जानिए 12 राशियों का फल

मेष- सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि वाले लोगों को फायदा होगा। सूर्य के प्रभाव से मेहनत बढ़ेगी और उसका अच्छा फल भी मिलेगा। 22 जून तक इस राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। किए गए कामों से इनको तरक्की मिलेगी। सेहत के मामलों में संभलकर रहना होगा।

वृष- मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करने से आपको भाई-बहनों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। अच्छी आदतें अपनाएंगे। दांपत्य सुख बढ़ेगा। रोजमर्रा के काम भी समय पर पूरे हो जाएंगे।

मिथुन- आपके लिए परेशानी वाला समय हो सकता है। खर्चा बढ़ने की संभावना है। दूर स्थान की यात्रा हो सकती है, लेकिन सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। किसी से विवाद हो सकता है। कामकाज को लेकर दौड़-भाग बनी रहेगी। मेहनत ज्यादा होगी और फायदा कम मिलेगा। लेकिन 15 जून के बाद स्थितियों में सुधार हो जाएगा।

कर्क- सूर्य के नक्षत्र में बदलाव होने से आपकी योजनाओं में आक्रामकता आ सकती है। संतान संबंधी सुख बढ़ेगा। सूर्य के प्रभाव से आपकी योजनाएं फायदेमंद रहेगी। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है। लेकिन 15 जून के बाद लेन-देन और निवेश में सावधानी रखनी होगी।

सिंह- सूर्य के प्रभाव से आपको नौकरी या कारोबार मे फायदा मिल सकता है। पदोन्नति का रास्ता भी खोल सकता है। वर्क प्लेस पर सेहत का ध्यान रखना सूर्य के प्रभाव से प्रॉपर्टी संबंधी रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता की सेहत में सुधार हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इम्यूनिटी पावर बढ़ेगा।

कन्या- सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपको जॉब, बिजनेस और आर्थिक मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। दूर स्थान से जुड़े मामलों में फायदा होने के योग बन रहे हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। आपके किए गए कामों से बड़े लोग प्रभावित होंगे।

तुला- सूर्य के प्रभाव से समय मिला-जुला रहेगा। 15 जून तक सेहत और आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। इन दिनों में आपको मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है। कामकाज में रुकावटें भी आ सकती हैं। 15 जून के बाद आपको मेहनत का थोड़ा फायदा मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे करने में आपको समय लग सकता है।

वृश्चिक- सूर्य के नक्षत्र बदल लेने से आपके रोजमर्रा के कामों पर प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही जॉब और बिजनेस में मेहनत बढ़ सकती है। 15 जून के बाद हो सकता है आपको मेहनत का फायदा कम ही मिले। सावधान रहना होगा। बातचीत में आपके राज भी उजागर हो सकते हैं। सेविंग खर्च हो सकती है। आपके बातचीत के तरीके में आक्रामकता आ सकती है। खुद पर कंट्रोल रखें।

धनु- मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करने से आपको दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। इसके साथ ही आपके दोस्त भी बढ़ेंगे। कामकाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य सुख बढ़ेगा। रोजगार के मामले में भी अच्छा समय रहेगा। सेहत संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है। बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ेगी। जॉब और बिजनेस में तरक्की से आप संतुष्ट होंगे।

मकर- सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव आपकी योजनाओं में दिखेगा। इसके कारण प्लानिंग में आक्रामकता आ सकती है। जॉब और बिजनेस में आप ऐसी प्लानिंग बना सकते हैं जिसमें आपका प्रभाव ज्यादा दिखेगा। आपके लिए फायदे वाला समय रहेगा। संतान की सेहत संबंधी चिंता बढ़ सकती है। लव लाइफ में डोमिनेटिंग बिहेवियर हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। इम्यूनिटी पावर बढ़ेगा।

कुंभ- माता की सेहत को लेकर चल रही चिंता कम हो सकती है। प्रॉपर्टी के मामलों में आक्रामक योजनाएं बन सकती हैं। जिससे दूसरों को नुकसान हो सकता है। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। सूर्य के प्रभाव से आप में बीमारियों से लड़ने की ताकत कम हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में सावधानी बढ़ेगी। संचार साधनों की मदद से लेन-देन और निवेश में फायदा मिल सकता है।

मीन- सूर्य के नक्षत्र बदलने से आपकी फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार होगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत का पूरा फायदा भी आपको मिल सकता है। सेहत के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

Share this article
click me!