9 जून 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है, जानें कैसा होगा आपका दिन

Published : Jun 08, 2020, 09:58 PM IST
9 जून 2020 का राशिफल: कन्या राशि वालों के प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है, जानें कैसा होगा आपका दिन

सार

9 जून, मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है।  मंगलवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा।

उज्जैन. 9 जून, मंगलवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा। दोपहर 4 बजे बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को पहले उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग और उसके बाद श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा। सोमवार की रात को चंद्रमा धनु से मकर राशि में आ चुका है। शनि और गुरु पहले से ही इस राशि में स्थित है। इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में होने का असर मंगलवार को सभी राशियों पर दिखाई देगा।

मेष
फायदा- नौकरी में नया पद मिल सकता है। अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- बिजनेस में नुकसान हो सकता है। निवेश से बचने का प्रयास करें। कोई बड़ा सौदा आज न करें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

वृषभ
फायदा- यात्रा पर जाना किसी बड़े फायदे का संकेत होगा। पिता के सहयोग से बिगड़ी बात बन जाएगी। पुराने दोस्तों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निवेश करें। प्रेमी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मिथुन
फायदा-
व्यापार में फायदा होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- कानूनी मामले में फंस सकते हैं। नौकरी में ज्यादा काम होने से तनाव हो सकता है। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- शिवजी के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें।

कर्क
फायदा-
समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। आय की स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में फायदे के योग बन रहे हैं।
नुकसान- सेहत का ध्यान रखें। पढ़ाई से संबंधित कोई परेशानी आ सकती है। व्यस्तता के कारण दांपत्य जीवन में दूरियां बढ़ सकती हैं।
उपाय- किसी गरीब कन्या को मिठाई का दान करें।

सिंह
फायदा-
माता-पिता का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कन्या
फायदा-
विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग भी बन हैं।  
नुकसान- कुछ बनते हुए काम रुक सकते हैं। प्रेम संबंधों में कटुता आ सकती है। किसी से विवाद भी हो सकता है।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

तुला
फायदा- कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेमियों के दिन ठीक नहीं है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां हो सकती हैं। खांसी या पेट दर्द से परेशान रहेंगे।
उपाय- मां काली का दर्शन एवं पूजा करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक
फायदा- इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदा पहुंचा सकती है।
नुकसान- काम को लेकर तनाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। एलर्जी की वजह से सर्दी-खांसी हो सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

धनु
फायदा- पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। बिजनेस में ग्रोथ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज ध्यान रखें। आपका मन गलत कामों की ओर झुक सकता है। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
उपाय- गणपति मंदिर में 11 साबूत हल्दी चढ़ाएं।

मकर
फायदा- प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख और सहयोग दोनों मिलेगा। अतिरिक्त आय से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- सिर दर्द के कारण परेशान रहेंगे। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। तबादले की खबर से तनाव हो सकता है।
उपाय- शनिदेव के 12 नामों का जाप करें।

कुंभ
फायदा- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी सफलता मिल सकती है।
नुकसान- पैर में चोट लग सकती है। विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। लेनदेन में सावधानी रखें।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन
फायदा- जीवनसाथी का साथ मिलने से मन खुश रहेगा। बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- हनुमानजी के मंदिर में दीपक लगाएं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

10 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम
9 जनवरी का राशिफल, 4 राशि वालों की लव लाइफ रहेगी खुशहाल