Surya Grahan 2022 in India date & time: किन देशों में दिखाई देगा सूर्यग्रहण, क्या भारत भी है इनमें शामिल?

आज 30 अप्रैल, शनिवार को साल का पहला सूर्यग्रहण होने जा रहा है। इसे लेकर सभी के मन में उत्साह है। सभी लोग इस सूर्यग्रहण के बारे में जानना चाह रहे हैं। लोगों के मन में ये उत्सुकता भी है कि ये सूर्यग्रहण किन-किन देशों में दिखाई देगा।

 

Manish Meharele | Published : Apr 30, 2022 3:40 AM IST

उज्जैन. सूर्यग्रहण का समय क्या रहेगा और सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2022) के दौरान इन्हें किन बातों का ध्यान रखना होगा आदि बहुत सी बातें लोग जानना चाहते हैं। इन सभी प्रश्नों के उत्तर हम आपको दे रहे हैं। हालांकि सूर्यग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन भारत में इसे बहुत ही विशेष पर्व के रूप में मनाया जाता है। इससे जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं यहां प्रचलित हैं। जिन देशों में भारतीय रहते हैं, वे भी सूर्यग्रहण के जुड़े नियमों का पालन करते हैं। आगे जानिए सूर्यग्रहण से जुड़ी हर छोटी-छोटी बातें…

ग्रहण का समय और किन देशों में दिखाई देगा? (Surya Grahan 2022 in India date & time )
खगोल शास्त्रियों के अनुसार 30 अप्रैल को होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में दिखाई देगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी नियम जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होगा। IST यानी भारतीय समय के अनुसार 30 अप्रैल, शनिवार की मध्य रात्रि को 12.15 सूर्यग्रहण शुरू होगा, जो 1 मई, रविवार की सुबह 04.07 पर समाप्त होगा। 

गर्भवती महिलाएं किन बातों का ध्यान रखें (What precautions should pregnant women take during Surya Grahan)
भारत में ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं। उन्हीं में से एक परंपरा ये भी है कि ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाएं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य से निकलने वाली हानिकारक किरणों का प्रभाव बढ़ जाता है, इसका असर गर्भ में पल रहे शिशु पर भी हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं के घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 

इन बातों का भी रखें ध्यान? (Do's and don'ts during solar eclipse?)
30 अप्रैल को होने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन जिन देशों में ये दिखाई देगा, वहां के लोगों को कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए जैसे- ग्रहण शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते या दूर्वा डाल दें। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ न करें। भगवान की प्रतिमाओं को स्पर्श न करें।
 

ये भी पढ़ें-

Surya grahan 2022: किस राशि पर होगा सूर्यग्रहण का असर, जानें किसे मिलेंगे शुभ फल-किसे रहना होगा सावधान?

Surya grahan April 2022: कहीं आपकी राशि में तो नहीं होने वाला साल का पहला सूर्यग्रहण? हो जाएं सावधान


Shani Rashi Parivartan 2022: शनि के राशि परिवर्तन से किसके शुरू होंगे बुरे दिन? ये हैं खास उपाय
 

Share this article
click me!