बुधवार से हो रही है नए साल की शुरूआत, करें श्रीगणेश के ये 5 उपाय, पूरे साल घर में बनी रहेगी बरकत

Published : Jan 01, 2020, 09:24 AM IST
बुधवार से हो रही है नए साल की शुरूआत, करें श्रीगणेश के ये 5 उपाय, पूरे साल घर में बनी रहेगी बरकत

सार

इस बार नए साल 2020 की शुरूआत बुधवार से हो रही है। इसे भगवान श्रीगणेश का दिन माना जाता है। इसलिए बुधवार को श्रीगणेश की पूजा विशेष रूप से की जाती है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, साल के पहले दिन यानी बुधवार को भगवान श्रीगणेश को कुछ खास चीजें चढ़ाई जाएं तो पूरे साल घर में बरकत बनी रहेगी। जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें-

मोदक
श्रीगणेश को मोदक विशेष प्रिय है। मोदक का भोग लगाने से श्रीगणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

दूर्वा
जो भी भक्त भगवान श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करता है, उसकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

पान
मीठा पान भी (बिना तंबाकू का) श्रीगणेश की पूजा में चढ़ाया जाता है। इससे भी उनकी कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है।

हल्दी
साबूत हल्दी की गांठ भी श्रीगणेश को अर्पित करने का विधान है। इसे हरिद्रा भी कहते हैं। इस चढ़ाने से आने वाले संकट टल जाते हैं।

मोतीचूर के लड्डू
मोतीचूर यानी बूंदी के लड्डू का भोग यदि भगवान श्रीगणेश को लगाया जाए तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज