
उज्जैन. महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों को दूर करने के लिए यह व्रत रखती हैं। महिलाएं चौथ माता और भगवान गणपति का पूजन करेंगी और कथा सुनेंगी। घर की बुजुर्गों से आशीर्वाद लेंगी। इस चौथ को संकष्टी चौथ भी कहा गया है। इस व्रत में महिलाएं शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद ही भोजन करती हैं। ये चतुर्थी साल में आने वाली 4 बड़ी चतुर्थी में से एक है।
2 शुभ योग होने से और भी बढ़ गया है महत्व
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि इस बार माघ महीने की संकष्टी चतुर्थी शुक्रवार को है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा होने से सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही ग्रहों की शुभ स्थिति से सौभाग्य नाम का शुभ योग भी बनेगा। लिहाजा इस व्रत का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल, चंद्रमा शुक्रवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा जो कि शुक्र का नक्षत्र है। इस कारण संकष्टी चौथ पर शुक्रवार और शुक्र के नक्षत्र का होना सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अपने बच्चों की खुशहाली की कामना करतीं हैं।
इस दिन क्या करें
- तिलकुट चतुर्थी के दिन महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर व्रत और पूजा का संकल्प लेना चाहिए।
- दिनभर बिना पानी के रहना चाहिए अगर ये संभव ना हो तो पानी पी कर बिना अन्न खाए व्रत करें।
- शाम को भगवान गणेश और चतुर्थी देवी की पूजा करें। रात में चंद्रमा का दर्शन कर के अर्घ्य दें। परिवार के बड़े लोगों को प्रणाम करें और व्रत खोलें।
- गरीबों को तिल के लड्डू व अन्य व्यंजनों का दान करें। संभव हो तो अन्य चीजें जैसे कंबल और घी आदि का दान भी करना चाहिए।
- चतुर्थी तिथि पर हाथी को चारा खिलाने से बहुत ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। गाय को भी भी चारा खिलाएं। मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें।
ये भी पढ़ें...
Til Chaturthi 2022: 21 जनवरी को करें श्रीगणेश के भालचंद्र रूप की पूजा, दूर होंगे ग्रहों के दोष
Sakat Chaturthi 2022: सिद्धि योग में 21 जनवरी को करें सकट चतुर्थी व्रत, ये है विधि व शुभ मुहूर्त
Til Chaturthi 21 जनवरी को, हाथ की इन 7 मुद्राओं से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं भगवान श्रीगणेश
Til Chaturthi 2022: 21 जनवरी को शुभ योग में करें ये आसान उपाय, जल्दी ही मिलने लगेंगे शुभ फल
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।