Vasant Panchami 2022: इस बार वसंत पंचमी रहेगा खास, बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जानिए और भी खास बातें

Published : Feb 02, 2022, 01:48 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 09:13 AM IST
Vasant Panchami 2022: इस बार वसंत पंचमी रहेगा खास, बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जानिए और भी खास बातें

सार

पुरातन समय में वसंत पंचमी पर बच्चों का विद्यारंभ संस्कार किया जाता था। कुछ स्थानों पर आज भी ये परंपरा निभाई जाती है। माघ मास के गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान और संगीत की देवी सरस्वती का विशेष पूजन किया जाता है।

उज्जैन. वसंत पंचमी को स्वयंसिद्ध मुहूर्त कहते हैं यानी बिना मुहूर्त के विवाह आदि मांगलिक कार्य इस दिन किए जा सकते हैं। इस बार वसंत पंचमी (Vasant Panchami 2022) का उत्सव 5 फरवरी, शनिवार को है। इस बार ये पर्व तीन विशेष योगों में मनाया जाएगा। इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए इन योगों और इस पर्व से जुड़ी खास बातें…

कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं इस दिन?
पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि 5 फरवरी को सूर्योदय पूर्व तड़के 3.47 से 6 फरवरी को सूर्योदय पूर्व तड़के 3.46 बजे तक रहेगी। वहीं सिद्ध योग 4 फरवरी को शाम 7.08 बजे से 5 फरवरी शाम 5.40 बजे तक रहेगा। वहीं साध्य योग 5.40 से अगले दिन 6 फरवरी को सायं 4.52 तक रहेगा। इस दिन रवि योग सायं 4.09 बजे से प्रारंभ होगा। अर्थात् सूर्यास्त से पूर्व तीन योगों की त्रिवेणी बनेगी जो इस दिन को विशेष महत्व प्रदान कर रही है।

क्यों खास है ये तिथि?
वसंत पंचमी पर कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने के लिए पंचांग शुद्धि देखने की आवश्यकता नहीं रहती। इस दिन बड़ी संख्या में विवाह संपन्न किए जाते हैं। इसके अलावा मुंडन, यज्ञोपवीत, गृह प्रवेश, वाहन खरीदी जैसे शुभ कार्य भी किए जाते हैं। बच्चों के विद्यारंभ संस्कार के लिए यह सर्वथा उपयुक्त दिन होता है। इस दिन मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। संगीत की शिक्षा ले रहे विद्यार्थी भी इस दिन सरस्वती माता की विशेष पूजा करते हैं।

कर सकते हैं विशेष उपाय
देवी सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वसंत पंचमी पर विशेष उपाय भी किये जा सकते हैं, जिससे शिक्षा, संगीत, विद्या आदि क्षेत्रों से जुड़ी सफलता मिलने के योग बनते हैं। देवी सरस्वती की कृपा से और भी सफलताएं हमें अपने जीवन में मिल सकती है और अपने-अपने कर्मक्षेत्र में हम नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।
 

ये भी पढ़ें...

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि में सिद्धियां पाने के लिए करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, ध्यान रखें ये बातें

Gupt Navratri 2022: गुप्त सिद्धियां पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में की जाती है इन 10 महाविद्याओं की पूजा

Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी 5 फरवरी को, इस दिन करें देवी सरस्वती पूजा, ये हैं विधि, शुभ मुहूर्त और आरती

Vasant Panchami पर विशेष रूप से क्यों किया जाता है देवी सरस्वती का पूजन, जानिए महत्व व शुभ मुहूर्त

तिथि घटने के बाद भी 9 दिनों की रहेगी गुप्त नवरात्रि, बन रहा है सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला संयोग
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज