वास्तु टिप्स: ध्यान रखें बेडरूम से जुड़ी ये 7 बातें, बनी रहेंगी वैवाहिक जीवन की खुशियां

Published : May 01, 2020, 03:03 PM IST
वास्तु टिप्स: ध्यान रखें बेडरूम से जुड़ी ये 7 बातें, बनी रहेंगी वैवाहिक जीवन की खुशियां

सार

बेडरूम हमारे घर का बहुत ही खास हिस्सा होता है। ये घर का वो हिस्सा है, जहां हम सबसे ज्यादा रिलेक्स फील करते हैं।

उज्जैन. हमारे जीवन का अधिकांश समय भी बेडरूम में ही गुजरता है, क्योंकि यहीं हम सोते या आराम करते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, वास्तु में न सिर्फ सुख-समृद्धि के बल्कि सुखी वैवाहिक जीवन के भी सूत्र छिपे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहे, इसके लिए भी बेडरूम काफी खास होता है। यदि बेडरूम में नीचे लिखे वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो वैवाहिक जीवन कहीं अधिक सुखमय हो सकता है।

1. पलंग के सामने की दीवार पर राधा-कृष्ण य अन्य कोई रमणीय चित्र लगाने चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
2. बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल कभी भी खिड़की के सामने न रखें, क्योंकि खिड़की से आने वाली लाइट परावर्तित होने से आपको परेशानी होगी।
3. पलंग के सामने आईना नहीं होना चाहिए। अगर पलंग के सामने आईना होगा तो आप हमेशा व्याकुल व परेशान रहेंगे।
4. बेडरूम में फर्नीचर धनुषाकार, अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार नहीं होना चाहिए। इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब रहता है।
5. बेडरूम में लाईट ऐसी हो कि पलंग पर सीधा प्रकाश न पड़े। प्रकार हमेशा पीछे या बाईं ओर से आना चाहिए।
6. बेडरूम में खिड़की जरूर होनी चाहिए। सुबह की किरणें बेडरूम में आने से हेल्थ अच्छी रहती है। बेडरूम में पैर दरवाजे की ओर करके न सोएं।
7. पलंग बेडरूम के दरवाजे के एकदम नजदीक नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होगा तो मन में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज