वास्तु टिप्स: किस दिशा में कौन-सा काम करने से बढ़ती हैं परेशानियां और होता है नुकसान

Published : Jul 17, 2021, 07:50 AM ISTUpdated : Jul 17, 2021, 12:09 PM IST
वास्तु टिप्स: किस दिशा में कौन-सा काम करने से बढ़ती हैं परेशानियां और होता है नुकसान

सार

किसी भी घर में वास्तुदोष होने पर रोग और शोक उत्पन्न होता है। जीवन में तमाम तरह की बाधाएं आती हैं। यदि आपके घर की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और जमा किया हुआ धन भी खर्च होता जा रहा है तो आपको अपने घर से जुड़े वास्तु दोष को पहचान कर तुरंत दूर करना चाहिए।

उज्जैन. जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ाने वाले वास्तु के कुछ ऐसे ही नियम आज हम आपको बता रहे हैं, जो बेहद प्रभावी और लाभदायक हैं। आगे जानिए इनके बारे में…

1. वास्तु के अनुसार भूलकर भी पश्चिम दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए, अन्यथा रात को सोते समय बुरे सपने आते हैं। इसी प्रकार उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से धन नाश, मन में शंकाए, वायु विकार आदि समस्याएं पैदा होती हैं।
2. दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने वाले के जीवन में तमाम तरह की बाधाएं आती हैं। उसे कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ता है। दक्षिण की ओर मुख करके न तो खाना बनाएं और न ही खाएं।
3. पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से तमाम तरह के रोगों के उत्पन्न होने की आशंका बढ़ती है।
4. घर हो या ऑफिस कभी भी भूलकर खिड़की या दरवाजे की तरफ पीठ करके न बैठें। ऐसा करने से जीवन में धोखा या झगड़ा होने की आशंका बनी रहती है।
5. आग्नेय कोण में भूलकर भी धन न रखें। इस दिशा में जमा किए हुए धन का नाश हो जाता है। अधिकांश धन रोगों के इलाज में खर्च हो जाता है।
6. दक्षिण दिशा में लोहे का कबाड़ न रखें। ऐसा करने पर शत्रु और रोग का भय बना रहता है।
7. वायव्य कोण में भूलकर भी स्टडी रूम न बनाएं। इस दिशा में बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है। उनकी पढ़ाई में तमाम तरह की बाधाएं आती हैं।
8. नैऋत्य कोण में कभी भूलकर भी मेहमानों को नहीं ठहराना चाहिए, अन्यथा मेहमानों से संबंध खराब होते हैं और खर्च में वृद्धि होती है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

घर, ऑफिस या दुकान पर रखें फेंगशुई के ये 2 शो-पीस, बचे रहेंगे नुकसान से

घर के वास्तु पर असर डालते हैं 9 ग्रह, इन दिशाओं में दोष से बचने के लिए क्या करना चाहिए

घर में पिरामिड रखने से दूर होते हैं वास्तु दोष, दुश्मनों से परेशान हैं तो इसे दक्षिण दिशा में रखें

घर में क्रिस्टल बॉल रखने से दूर होती हैं निगिटिविटी, इसे कहां रखने से क्या फायदा होता है, जानिए

घर में यहां होता है ब्रह्म स्थान, यहां भारी चीज रखने से बढ़ जाते हैं वास्तु दोष, इन बातों का रखें ध्यान

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज