वास्तु टिप्स: घर में किस जगह रखना चाहिए फिश एक्वेरियम, उसमें मछलियों की संख्या कितनी होनी चाहिए?

मान्यता है कि घर-दुकान के एक्वेरियम में रखी मछलियां वहां के सदस्यों के ऊपर आने वाली मुसीबतों को टालती हैं और घर में धन-संपत्ति को भी बनाए रखती हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 20, 2020 6:28 AM IST

उज्जैन. फेंगशुई में एक्वेरियम को बहुत ही खास माना गया है। घर या दुकान में एक्वेरियम रखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जानिए-

कहां रखना चाहिए एक्वेरियम?
फिश एक्वेरियम को पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इन दिशाओं में रखा एक्वेरियम पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाता है।

Latest Videos

यहां न रखें एक्वेरियम
किचन में फायर एनर्जी होती है और एक्वेरियम वाटर एनर्जी का प्रतीक होता है। इसलिए एक्वेरियम को कभी किचन के आस-पास नहीं रखना चाहिए।

समय-समय पर बदलते रहें पानी
पानी ज्यादा पुराना हो जाने पर उसमें नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है, इसलिए एक्वेरियम का पानी पुराना हो जाने पर उसे बदलते रहना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए मछलियों की संख्या?
एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए। इनमें से 8 मछली लाल और सुनहरे रंग की और 1 मछली काले रंग की होनी चाहिए।
 
काले रंग की मछली का महत्व
फेंगशुई के अनुसार, काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक होती है और ये बुरी एनर्जी से घर के सदस्यों की रक्षा करती है।

कोई मछली मर जाए तो क्या करें?
अगर एक्वेरियम की कोई मछली मर जाए तो उसे तुरंत बाहर निकाल कर नदी या तालाब में बहा दें। ध्यान रखें जिस रंग की मछली मरी हो, उसी रंग की नई मछली लाकर एक्वेरियम में जरूर डालें।

Share this article
click me!

Latest Videos

जब Ratan Tata ने फोर्ड चेयरमैन से लिया अपमान का बदला, लेकिन अलग अंदाज में...
Ratan Tata की Rare तस्वीरें: बचपन में क्यूट, जवानी में जबरदस्त हैंडसम
Ratan Tata Passes Away: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?
टूट कर बिखर जाएगा इंडिया गठबंधन? कांग्रेस की 'अनदेखी' पर सहयोगियों का जुबानी हमला
Ratan Tata के अंतिम दर्शन करने पहुंचा उनका ये 'लाडला', यह देख हर आंख नम