एक ही रात में 2 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, शुक्र तुला में तो मंगल करेगा कन्या राशि में प्रवेश, ऐसा होगा असर

Published : Sep 04, 2021, 10:53 AM ISTUpdated : Sep 04, 2021, 11:48 AM IST
एक ही रात में 2 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, शुक्र तुला में तो मंगल करेगा कन्या राशि में प्रवेश, ऐसा होगा असर

सार

5 सितंबर की रात एक के बाद एक लगातार दो ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ऐसा बहुत कम देखने में आता है कि कुछ घंटों के अतंराल में ग्रह राशि बदलते हैं। इन दोनों ग्रहों का एक ही दिन में राशि बदलना बहुत खास माना जा रहा है।

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार 5 सितंबर की रात सबसे पहले लगभग चमकीला ग्रह शुक्र कन्या से तुला में प्रवेश करेगा। ये शुक्र के स्वामित्व की राशि है। इसके बाद मंगल ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानिए शुक्र और मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का क्या असर होगा हमारे जीवन पर…

शुक्र का राशि परिवर्तन (Venus zodiac change)
- शुक्र ग्रह 5 सितंबर की रात लगभग 10.22 पर कन्या राशि से निकलकर तुला में आ जाएगा। इससे शुक्र का शुभ असर और बढ़ जाएगा।
- साथ ही इस पर अपने मित्र ग्रह यानी शनि की दृष्टि भी पड़ेगी। जिससे ये ग्रह और प्रभावशाली हो जाएगा। शुक्र का अपनी ही राशि में आना शुभ माना जाता है।
- इसके प्रभाव से बाजारों में खरीदारी बढ़ेगी। लेन-देन और लोगों की इनकम भी इससे बढ़ेगी। शुक्र के कारण देश में महिलाओं का प्रभाव भी बढ़ेगा।
- तुला राशि में शुक्र के आ जाने से मेष, वृष और मकर राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। सुख-सुविधाएं और समृद्धि भी बढ़ेगी।
- इनके अलावा मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर इस ग्रह का मिला-जुला असर पड़ेगा, जिससे इनकम तो होगी साथ ही खर्चा भी बढ़ेगा।
- वहीं, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। नुकसान हो सकता है। परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। कमर से निचले हिस्सों में बीमारी होने की भी आशंका बन रही है।

मंगल का राशि परिवर्तन (Mars zodiac change)
- ये ग्रह 5 सितंबर की रात लगभग 3.14 पर सिंह से कन्या राशि में आ जाएगा, जो कि बुध की राशि है। इस राशि में मंगल का शुभ फल कम होगा और अशुभ असर बढ़ जाएगा।
- मंगल इस राशि में 21 अक्टूबर तक रहेगा। मंगल पर राहु की दृष्टि रहेगी। जिससे कानूनी गड़बड़ियां भी होंगी। इस कारण जनता में आक्रोश की स्थिति बन सकती है।
- मंगल के राशि बदलने से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। धन लाभ और सफलता भी मिलेगी।
- वहीं, वृष, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इनके अलावा मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। विवाद और तनाव वाला समय रहेगा। कामकाज में रुकावटें भी आएंगी।
 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज