
उज्जैन. बाल कई रंग और प्रकार के होते हैं। खासतौर पर लड़कियों के बाल में काफी भिन्नता पाई जाती है। समुद्र शास्त्र (Samudra Shastra) में महिलाओं के बालों की बनावट और रंग के बारे में बताया गया है जिन्हें देखकर आप किसी भी लड़की के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। आगे जानिए बालों के प्रकार के अनुसार कैसा होता है लड़कियों का स्वभाव…
सुनहरे बाल
जिस लड़की के बाल नेचुरली गोल्डन (पैदाइशी सुनहरे) रंग के हों उन्हें देखकर आप कह सकते हैं वह अपने कमजोर शरीर को लेकर परेशान रहती है। लेकिन यह भी सच है कि ऐसी लड़कियां बुद्धिमान और सरल स्वभाव की होती हैं।
काले और सीधे बाल
जिन लड़कियों के बाल काले और सीधे होते हैं वह आमतौर पर स्पष्ट विचारों की होती हैं। उन्हें बात को घुमा-फिराकर कहने और समझने की आदत नहीं होती। ऐसे बालों वाली लड़कियां सरल और खुले विचारों वाली होती हैं।
ब्राइट रेड कलर
जिन लड़कियों के बाल ब्राइटर रेड कलर के होते हैं वे काफी तेज दिमाग वाली होती हैं। ऐसी लड़कियां आपके कुछ बोलने के पहले ही आपकी भावनाओं को जान लेती हैं। इसलिए ऐसी महिलाओं को कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए।
काले और घुंघराले बाल
जिन लड़कियों के बाल काले और थोड़े घुंघराले से होते हैं वे जिंदगी को लेकर काफी आशावादी होती हैं। ये स्वभाव से संकोची जरूर होती हैं लेकिन मुश्किलों और मेहनत से कभी घबराती नहीं हैं। ये अपने जीवन में खुशियों को अहमियत देती हैं।
भूरे बाल
जिन लड़कियों के बाल भूरे होते हैं वह काफी भावुक और रोमांटिक किस्म की होती हैं। हालांकि इन्हें प्यार में धोखा आसानी से मिल जाता है। इन्हें आजाद ख्यालों के साथ जीना पसंद है लेकिन ये अपनी जिम्मेदारियों को लेकर काफी सजग होती हैं।
घने और लहरदार बाल
घने और लहरदार बाल वाली लड़कियां स्वभाव से जिद्दी होती हैं। ये अपने मन का करने वाली और कामुक प्रवृत्ति की होती हैं।
हल्के घुंघराले बाल
हल्के घुंघराले बाल वाली लड़कियां काफी तेज और चालाक किस्म की होती हैं। ये स्वभाव से रोमांटिक होती हैं इन्हें बोलने और करने में ज्यादा वक्त नहीं लगता।
ज्योतिष में स्वभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें
समुद्रशास्त्र: दांतों से भी जान सकते हैं लड़कियों के नेचर और भविष्य से जुड़ी खास बातें
Astrology: बेहद इमोशनल होते हैं इन 4 राशि के लोग, इनकी भावुकता का दूसरे लोग फायदा उठा लेते हैं
समुद्र शास्त्र: जिन लोगों को इन 5 जगहों पर होते हैं तिल उन्हें कभी नहीं होती पैसों की तंगी
समुद्र शास्त्र: आंखों की पुतलियों के रंग से जान सकते हैं कैसा है किस व्यक्ति का नेचर
किसी भी महीने की इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों पर होती है शनिदेव की विशेष कृपा
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।