28 फरवरी को शुक्र बदलेगा राशि, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ रहेगा ये ग्रह परिवर्तन

Published : Feb 28, 2020, 01:15 PM IST
28 फरवरी को शुक्र बदलेगा राशि, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ रहेगा ये ग्रह परिवर्तन

सार

28 फरवरी, शुक्रवार को नौ ग्रहों में से एक शुक्र राशि बदल रहा है। ये ग्रह मीन से मेष राशि में प्रवेश करेगा।

उज्जैन. इस राशि में शुक्र 28 मार्च तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुक्र का असर कैसा रहने वाला है...

मेष
अब इसी राशि में शुक्र रहेगा। कार्य वृद्धि होगी और प्रसन्नता भी मिलेगी। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

वृषभ
द्वादश शुक्र होने से खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। अनावश्यक कार्य करना पड़ सकते हैं। धन की कमी हो सकती है।

मिथुन
इस राशि के लिए शुक्र एकादश रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी करने वालों के समय पक्ष का रहेगा।

कर्क
शुक्र अब दशम रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।

सिंह
इन लोगों के लिए शुक्र नवम रहेगा। इस वजह से कार्य की अधिकता रहेगी। बाधाओं को दूर कर पाएंगे। नए संपर्क बनेंगे। आय में वृद्धि होगी।

कन्या
अब शुक्र अष्टम रहेगा, इस वजह से नुकसान होने की संभावनाएं हैं। सावधान रहने का समय है। किसी से उधार लिया है परेशानियां बढ़ सकती हैं।

तुला
सप्तम शुक्र रहेगा। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। नए मित्र बनेंगे।

वृश्चिक
ये ग्रह अब षष्ठम रहेगा, कमजोर महसूस करेंगे। शत्रु प्रहार कर सकते हैं। भय बना रहेगा। व्यय की अधिकता हो सकती है, सर्तक रहने का समय है।

धनु
शुक्र पंचम होने से नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

मकर
कार्य में बढ़ोतरी हो सकती है। चतुर्थ शुक्र की वजह से अनावश्यक व्यय हो सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है। जरूरी कामों में मेहनत के बाद सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ
तृतीय शुक्र होने से घर-परिवार से सुख मिलेगा। नौकरी में पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्य से काम करें।

मीन
आपके लिए द्वितीय शुक्र धन लाभ देने वाला रहेगा। कार्य बढ़ेगा और आय बेहतर रहेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। लाभ का समय है।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज