Shukra Rashi Privartan 2022: 23 मई को शुक्र बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों की सोई किस्मत जागेगी

Published : May 20, 2022, 04:49 PM IST
Shukra Rashi Privartan 2022: 23 मई को शुक्र बदलेगा राशि, इन 4 राशि वालों की सोई किस्मत जागेगी

सार

भौतिक सुख-सुविधाओं का स्वामी शुक्र ग्रह 23 मई को राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। इस राशि में ये ग्रह 18 जून तक रहेगा। इसके बाद शुक्र स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश करेगा।

उज्जैन. कन्या राशि शुक्र ग्रह की नीच राशि और मीन की उच्च राशि होती है। भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा जैसे नक्षत्रों के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। शुक्र ऐश्वर्य,विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। अगर मित्र ग्रह की बात करें तो बुध और शनि इनके मित्र ग्रह है जबकि सूर्य  और चंद्रमा शत्रु माने जाते हैं। शुक्र एक राशि में करीब 23 दिनों तक रहता है। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानिए शु्क्र का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा…

मेष राशि
इस राशि में शुक्र ग्रह का प्रवेश हो रहा है। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए ये फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ संबधों में मजबूती आएगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं। करियर को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। कुल मिलाकर शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।

मिथुन राशि
शुक्र का मेष राशि में जाना मिथुन राशि के लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। 23 मई से 18 जून के बीच आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत आपको मिल सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के लोगों को इस समय सतान सुख का योग बन रहा है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा और जीवन में हर तरह की खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए किस्मत चमकाने वाला रहेगा। आप अपने काम से एक अलग पहचान बनाएंगे। इसी से आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके इस दौरान आपको मिलेंगे। इस समय आपका मनचाही जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। बेरोजगारों को रोजगार की तलाश पूरी होगी। प्रॉपर्टी से भी लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर राशि 
शुक्र का मेष राशि में जाने से इस राशि के लोगों मेंपॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे। अगर आप को वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये समय इसके लिए अनुकूल है। इस राशि वालों के प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। जीवन में रोमांस आने से रिश्ते और भी मजबूत होंगे। समय आपके अनुकूल है। सभी तरह के सुख इस समय आपको प्राप्त होंगे।


ये भी पढ़ें-

Mangal Rashi Parivartan 2022: मंगल का राशि परिवर्तन इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, फंस सकते हैं मुसीबत में

 

शनि, सूर्य और हनुमानजी की पूजा के लिए खास है ज्येष्ठ मास, इसी महीने में श्रीराम से मिले थे हनुमान
 

बेड लक से हैं परेशान तो रोज सुबह करें ये 4 काम, दुर्भाग्य बदल जाएगा सौभाग्य में!
 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल