Horoscope Today आज का राशिफल 20 मई 2022: वृषभ वालों का हो सकता है ट्रांसफर, कर्क वालों को होगा फायदा

आज (20 मई, शुक्रवार) ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 07.41 तक रहेगा। इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं।

Manish Meharele | Published : May 19, 2022 9:52 AM IST

उज्जैन. शुक्रवार को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेगा। मंगल, गुरु और शु्क्र ग्रह मीन में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर के ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी के अनुसार, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Daily Horoscope)
योजनाएं सफल होगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ लोगों से सपंर्क बढ़ेगा एवं नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा सुख पूर्वक रहेगी एवं लक्ष्य प्राप्ति में सफल होंगे। जीवन साथी से सामंजस्य बना रहेगा। मन शांत रहेगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मकान में मरम्मत के कार्यों में व्यय हो सकता है। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Daily Horoscope)
दाम्पत्य में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से अनुकूलता बढ़ेगी। नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। अपने वर्तमान स्थान से आसपास के शहरों में काम के लिए जाना पड़ सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। आपके संचित धन या इंवेस्टमेंट में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 
उपाय- दुर्गा मां की पूजा करें।

मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Daily Horoscope)
सेहत के लिए समय मिलाजुला रहेगा। आय होगी, किंतु खर्चा भी ज्यादा हो होगा। राज पक्ष से लाभ होगा एवं परिवार से अपेक्षित सहयोग नही मिल पाएगा। काम में मन लगेगा एवं विदेश जाने वालों को सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी एवं व्यापार का विस्तार होगा। किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचें। 
उपाय- गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री का दान करें।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Daily horoscope)
आय अच्छी बनी रहेगी एवं कार्य स्थान पर सुखद स्थिति रहेगी। नए सपंर्क लाभदायी होंगे। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं सजावटी वस्तुओं पर धन व्यय होगा। निवेश लाभ एवं जमीन भी सुख देने वाली होगी। आपका रिश्ता एक नए आयाम को छू सकता है। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल हैं। 
उपाय- शिवजी को धतूरा चढ़ाएं।

सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Daily Horoscope)
जॉब में अतिरिक्त मेहनत करने का समय है। आपके काम का पूरा परिणाम नहीं मिलेगा, इस कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है। व्यापार के लिए समय अनुकूल है, लेकिन आपको किसी के आश्वासनों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। पुरानी बीमारियों में राहत मिलेगी, सर्दी-खांसी जैसी समस्या हो सकती है। 
उपाय- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Daily horoscope)
आय बेहतर रहेगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। नए काम की प्राप्ति भी होगी। जमीन एवं मकान से लाभ होगा। यात्राएं सुखदायक होंगी एवं विदेश जाने में सफलता मिलेगी। कार्य स्थान पर अच्छा माहौल रहेगा। कार्य समय पर होते रहेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में अनाज का दान करें।

तुला टैरो राशिफल (Libra Tarot Daily Horoscope)
दोस्तों का साथ मिलेगा एवं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी आपको किसी मामले में बहुत सपोर्ट करेगा। जॉब के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। नया काम मिलेगा जिसे आप समय पर पूरा कर देंगे। कार्य स्थल का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूते-चप्पल का दान करें।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Daily Horoscope)
आय और अधिक लाभ के मौके बन रहे हैं। बाजार पर नजर रखेंगे तो आपको अच्छा मौका मिल सकता है। कुछ पुराने रोगों में राहत रहेगी। कार्य में देरी एवं बाधाएं रहेंगी। गुप्त बातें बाहर आ सकती हैं। योजनाएं सफलता पाएंगी एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक आधार मजबूत होगा। 
उपाय- नदी में पके हुए चावल प्रवाहित करें।

धनु टैरो राशिफल (Sagittarius Tarot Daily Horoscope)
सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यों में रुचि रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।  कार्य में तेजी आएगी एवं नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सभी ओर से खुशियों की प्राप्ति होगी। विवादित मामलो में पक्ष मजबूत होगा एवं समयानुसार कार्य संपन्न हो जाएंगे। क्रोध की अधिकता भी रहेगी। 
उपाय- तुलसी के सामने दीपक लगाएं।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Daily Horoscope)
जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। किसी कठिन मसले पर जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता रहेगी। प्रेमियों की गुप्त बातें सामने आ जाएंगी। नौकरी में संभल कर रहने का समय है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको नुकसान पहुंचाने का पूरा प्रयास कर सकते हैं। विवाद भी हो सकते हैं। 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Daily Horoscope)
व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी नए क्षेत्र व्यापार करने का मौका मिल सकता है। सेहत अच्छी रह सकती है। आय बेहतर रहेगी एवं अच्छी खबरें प्राप्त होंगी। यात्राएं सुखदायक रहेगी। समाज हित का काम करने वालों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी। अटके कार्यों में गति आएगी। 
उपाय- शनिदेव के मंत्रों का जाप करें।

मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Daily Horoscope)
अचानक काम का दबाव बढ़ जाएगा। व्यस्तता अत्यधिक रहेगी। काम में मन लगेगा एवं परिणाम भी सुखद प्राप्त होंगे। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा एवं लंबित कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। मित्र अनुकूल बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। धार्मिक यात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा। 
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
 

Share this article
click me!