
उज्जैन. अगर महात्मा विदुर की नीतियों को दैनिक जीवन में ध्यान रखा जाए तो हम कई समस्याओं से बच सकते हैं। महाभारत में उद्योग पर्व के 35वें अध्याय के 44वें श्लोक में लिखा है कि-
श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भात् सम्प्रवर्धते।
दाक्ष्यात्तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठत्ति।।
इस नीति श्लोक में चार बातें धन से संबंधित बताई गई हैं।
पहली बात- अच्छे काम से ही स्थाई लक्ष्मी आती है। महाभारत में दुर्योधन ने छल-कपट करके और गलत तरीके से पांडवों से उनकी धन-संपत्ति छीन ली थी, लेकिन ये संपत्ति उसके पास टिक ना सकी। दुर्योधन की गलतियों की वजह से उसके पूरे वंश का अंत हो गया। परिश्रम और ईमानदारी से कमाया गया धन स्थाई लाभ देता है।
दूसरी बात- धन का सही-सही प्रबंधन या निवेश करना चाहिए। दुर्योधन ने धन का प्रबंधन पांडवों को नष्ट करने के लिए किया और खुद ही नष्ट हो गया।
तीसरी बात- चतुराई से योजनाएं बनानी चाहिए कि धन को कहां-कहां खर्च करना चाहिए। महाभारत में पांडव दुर्योधन से सबकुछ हार गए थे, इसके बाद उन्होंने अभाव का जीवन व्यतीत किया और चतुराई से योजना बनाते हुए विशाल सेना तैयार कर ली और महाभारत युद्ध में विजयी हुए।
चौथी बात- हमेशा धैर्य बनाए रखें, धन आने पर बुरी आदतों से बचना चाहिए। युधिष्ठिर अपनी गलत आदत द्युत क्रीड़ा (जुआं) में ही दुर्योधन और शकुनि से सब कुछ हार गए थे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।