Vinayaki Chaturthi 2022: जानिए किन शुभ योगों में किया जाएगा विनायकी चतुर्थी व्रत, क्या है इस तिथि का महत्व?

Published : Feb 02, 2022, 05:37 PM ISTUpdated : Feb 04, 2022, 09:46 AM IST
Vinayaki Chaturthi 2022: जानिए किन शुभ योगों में किया जाएगा विनायकी चतुर्थी व्रत, क्या है इस तिथि का महत्व?

सार

हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इसे तिलकुंद चतुर्थी भी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेश की विनायक रूप में पूजा करने का विधान है। और भी कई परंपराएं इस दिन पूरी की जाती हैं।

उज्जैन. इस बार विनायकी चतुर्थी (Vinayaki Chaturthi 2022) 2 शुभ योगों में मनाई जाएगी। 04 फरवरी को सुबह 07:08 मिनट से दोपहर 03:58 मिनट तक रवि योग है और इसके बाद शाम 07:10 मिनट तक शिव योग है। विनायकी चतुर्थी व्रत पर भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करते हैं। इनके साथ ही कुछ ग्रंथों में चतुर्थी देवी की पूजा करने का भी विधान बताया गया है। चतुर्थी व्रत परिवार और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है। आगे जानिए चतुर्थी से जुड़ी खास बातें…

इस दिन तिल खाकर पूर्ण करते हैं व्रत 
विनायक चतुर्थी में भगवान गणेश का नाम लेकर ही व्रत की शुरुआत की जाती है। इस दिन तिल, फल या सिर्फ जमीन में उगने वाले फल यानी कंदमूल खाए जाते हैं। व्रत में गणपति पूजा के बाद चंद्र दर्शन करें और फिर ही उपवास खोलें। इस व्रत के बारे में ग्रंथों में लिखा है कि अगर इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा और व्रत किया जाता है तो हर तरह के संकट दूर होते हैं।

चंद्र दर्शन और गणेश पूजा
महाराष्ट्र और तमिलनाडु में शुक्ल और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर व्रत करने की परंपरा है। इस दिन व्रत के साथ ही भगवान गणेश की पूजा भी की जाती है। शिव पुराण के मुताबिक भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न में हुआ था इसलिए यहां दोपहर में भगवान गणेश की पूजा प्रचलित है। इन इलाकों के अलावा उत्तरी भारत में कई जगहों में भी ये व्रत किया जाता है, लेकिन यहां शाम को गणेश पूजा के बाद चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत खोलने की परंपरा है।

इस व्रत से दूर होती हैं परेशानियां
परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कृष्ण पक्ष और शुक्लपक्ष की चतुर्थी का व्रत किया जाता है। ये व्रत सूर्योदय से शुरू होकर अगले दिन सूर्योदय तक चलता है, हालांकि, शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद एक बार भोजन किया जाता है। भगवान गणेश हर तरह के कष्ट को हरने वाले और कामकाज में आने वाली रुकावटों को दूर करने वाले हैं इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। भगवान गणेश सुख प्रदान करने वाले हैं। इसलिए यह व्रत रखने से सभी कष्ट दूर होते हैं।
 

ये भी पढ़ें...

Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि में सिद्धियां पाने के लिए करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, ध्यान रखें ये बातें

Gupt Navratri 2022: गुप्त सिद्धियां पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में की जाती है इन 10 महाविद्याओं की पूजा

Vasant Panchami 2022: वसंत पंचमी 5 फरवरी को, इस दिन करें देवी सरस्वती पूजा, ये हैं विधि, शुभ मुहूर्त और आरती

Vasant Panchami पर विशेष रूप से क्यों किया जाता है देवी सरस्वती का पूजन, जानिए महत्व व शुभ मुहूर्त

तिथि घटने के बाद भी 9 दिनों की रहेगी गुप्त नवरात्रि, बन रहा है सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला संयोग

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज