Chandra Grahan 2022: 16 मई को चंद्रमा दिखेगा ‘खूनी लाल’, क्यों होगा ऐसा? जानिए ग्रहण से जुड़ी खास बातें

Published : May 15, 2022, 10:10 AM IST
Chandra Grahan 2022: 16 मई को चंद्रमा दिखेगा ‘खूनी लाल’, क्यों होगा ऐसा? जानिए ग्रहण से जुड़ी खास बातें

सार

साल में एक या दो बार सूर्य व चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) होना आम बात है। ये खगोलीय घटनाएं है जो समय-समय पर होती रहती हैं, लेकिन भारत में ये घटनाएं धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखी जाती है इसलिए यहां इसका विशेष महत्व माना जाता है।

उज्जैन. इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई, सोमवार को होने जा रहा है। इस दिन वैशाख पूर्णिमा तिथि रहेगी। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है। खगोल शास्त्रियों के अनुसार, ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग गहरा लाल हो जाएगा, इसलिए इसे ब्लड मून (Blood Moon) कहा जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, 16 मई की सुबह ये ग्रहण 07.58 से शुरू होगा जो 11.58 पर खत्म होगा। ग्रहण के साथ ही सूतक भी समाप्त हो जाएगा। आगे जानिए ग्रहण से जुड़ी और भी खास बातें…

क्या भारत में दिखाई देगा ये ग्रहण? (Chandra grahan 2022 timing)
खगोल शास्त्रियों के अनुसार, 16 मई, सोमवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वजह से यहां इसकी कोई मान्यता भी नहीं रहेगी। जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, वहीं इसकी धार्मिक और ज्योतिषिय मान्यता रहेगी। इस बार ये ग्रहण अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, एशिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर में दिखाई देगा। 

जानिए कब से तक रहेगा सूतक? (Sutak period during lunar eclipse 2022)
धर्म ग्रंथों की मानें तो चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले से माना जाता है। इस दृष्टिकोण से 16 मई को होने वाले ग्रहण का सूतक 15 मई, रविवार की रात 10:58 से शुरू होगा जो 16 मई, सोमवार की सुबह 11.58 पर समाप्त हो जाएगा। सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। ये सूतक सिर्फ उन्हीं स्थानों पर मान्य होगा, जहां ये ग्रहण दिखाई देगा।

क्या होता है ब्लड मून, कैसे देख सकते हैं इसे? (what is blood moon)
खगोल शास्त्रियों के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है और चंद्रमा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह छिप जाता है, तो ये ज्यादा चमकीला होकर लाल रंग का दिखाई देने लगता है। लाल रंग होने के कारण इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा 16 मई को होने वाले चंद्र ग्रहण के दौरान देखने को मिलेगा। इस चंद्र ग्रहण को यूट्यूब या नासा के ट्विटर अकाउंट पर लाइव भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें...

Chandra Grahan 2022 date and Time: चंद्रग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब है यहां, जानिए जो आप जानना चाहते हैं


Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें

Chandra grahan 2022: कब होगा साल का पहला चंद्रग्रहण? जानिए तारीख, समय और सूतक से जुड़ी हर खास बात

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 8 December 2025: किसे मिलेगा किस्मत का साथ-कौन रहेगा खाली हाथ? जानें राशिफल से
Aaj Ka Panchang 8 दिसंबर 2025: आज कौन-सी तिथि और नक्षत्र? जानें दिन भर के मुहूर्त की डिटेल