
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी चीज लंबे समय तक उपयोग में आती है और इससे शुभता भी बढ़ती है और जब ये नक्षत्र गुरुवार को होता है तो सोने से सुहागा जैसा माना जाता है। गुरुवार (Guru Pushya 2022) को पुष्य नक्षत्र का संयोग कई सालों में एक बार बनता है। इस बार 25 अगस्त को ऐसा ही शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही इस दिन और भी कई शुभ योग बन रहे हैं। इसे दुर्लभ संयोग माना जा रहा है। ये दिन खरीदी के लिए बहुत ही खास माना जा रहा है।
कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे इस दिन?
पंचांग के अनुसार, पुष्य नक्षत्र का आरंभ 24 अगस्त, बुधवार की दोपहर लगभग 01.38 से होगा, जो अगले दिन यानी 25 अगस्त, गुरुवार की शाम 04.50 तक रहेगा। इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और वरियान नाम के तीन बड़े योग रहेंगे। साथ ही शुभकर्तरी, वरिष्ठ, भास्कर, उभयचरी, हर्ष, सरल और विमल नाम के राजयोग भी बनेंगे। इस तरह दस शुभ योग होने से खरीदारी का महासंयोग बन रहा है।
ऐसी रहेगी ग्रहों की स्थिति?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस समय गुरु ग्रह अपनी स्वराशि मीन में है। इसके अलावा सूर्य सिंह राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, बुध कन्या राशि में और शनि मकर राशि में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि ये सभी ग्रह अपनी-अपनी राशियों में स्थित है। ये एक बहुत ही दुर्लभ संयोग है जब एक साथ 5 ग्रह स्वराशि में स्थित हैं। चूंकि पुष्य नक्षत्र पर शनि और गुरु ग्रह का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए इस संयोग का महत्व और भी बढ़ गया है। पिछले 1500 सालों में ऐसी स्थिति में गुरु पुष्य क संयोग नहीं बना।
ये शुभ काम कर सकते हैं इस दिन
गुरु पुष्य के शुभ संयोग में रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, ज्वैलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी का अक्षय लाभ मिलेगा। साथ ही घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा। वर्तमान में चातुर्मास चल रहा है, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। साथ ही इन दिनों में खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। निवेश, लेन-देन और नई शुरुआत के लिए ये समय शुभ माना गया है।
ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi 2022 Date: 31 अगस्त को करें गणेश प्रतिमा की स्थापना, जानें विधि और शुभ मुहूर्त
September 2022 Festival Calendar: सितंबर 2022 में किस दिन पड़ेगा कौन सा व्रत और त्योहार
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।