
उज्जैन. शास्त्रों में पत्नी को पति का आधा अंग बताया गया है, इसीलिए पत्नी को अद्धांगिनी कहा जाता है। पत्नी पूजा-पाठ करती है तो उसका पुण्य उसके पति को भी मिलता है। ज्योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो स्त्री करती है तो उसके पति का दुर्भाग्य दूर हो सकता है। यहां जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार एक ऐसा उपाय जो महिला को करना है, जिससे उसके पति को भाग्य का साथ मिल सकता है।
स्त्रियां होती हैं लक्ष्मी का स्वरूप
महालक्ष्मी की कृपा के बिना पैसों से जुड़ा कोई भी काम ठीक से पूरा नहीं हो सकता है। जिन लोगों पर देवी मां की कृपा बनी रहती हैं, वे जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय ऐसा है जो स्त्रियों को करना चाहिए। शास्त्रों में स्त्रियों को महालक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसलिए जब महिला कोई पूजा-पाठ करती है तो उसका फल पति के साथ ही पूरे परिवार को मिलता है।
ये है उपाय की विधि
उपाय के अनुसार महिला को सुबह जल्दी उठना है। उठते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियां देखें और जमीन पर पैर रखते समय धरती माता से क्षमा मांगे। पूरे घर की सफाई करें। स्नान आदि कर्म करने के बाद साफ वस्त्र पहनें और घर के मंदिर में पूजा करें। पूजा में तांबे के लोटे में पानी भरकर भी रखें। पूजा के बाद उस लोटे में भरा जल अशोक के पत्तों से घर के मुख्य द्वार पर और पूरे घर में जल छिड़कना है। इसके बाद तुलसी में एक लोटा जल चढ़ाएं। भगवान से परेशानियां दूर करने की प्रार्थना करें।
इस उपाय से मिलते हैं ये फल
ऐसा माना जाता है कि सुबह-सुबह महालक्ष्मी पृथ्वी भ्रमण पर निकलती हैं। इस दौरान जिन घरों में साफ-सफाई और पवित्रता का पूरा ध्यान रखा जाता है, वहां लक्ष्मी निवास करती हैं। तांबे के लौटे से पानी छिड़कने से घर के आसपास का वातावरण पवित्र हो जाता है। नकारात्मकता नष्ट हो जाती है। जब घर का वातावरण पवित्र हो जाएगा तो सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा हम पर और हमारे परिवार पर होने लगेगी। घर में ही सुख-समृद्धि बढ़ सकती है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।