
उज्जैन. साढ़ेसाती और ढय्या के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए प्रत्येक शनिवार को शनिदेव की पूजा और उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए। शनिदेव के 10 नाम वाले मंत्र और उसकी जाप विधि इस प्रकार है-
मंत्र
कोणस्थ पिंगलो बभ्रु: कृष्णो रौद्रोन्तको यम:।
सौरि: शनैश्चरो मंद: पिप्पलादेन संस्तुत:।।
ये हैं शनिदेव के 10 नाम...
1. कोणस्थ
2. पिंगल
3. बभ्रु
4. कृष्ण
5. रौद्रान्तक
6. यम
7. सौरि
8. शनैश्चर
9. मंद
10. पिप्पलाद।
इस विधि से करें मंत्र का जाप…
- शनिवार की सुबह स्नान आदि करने के बाद एक साफ स्थान पर शनिदेव की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- शनिदेव के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ये दीपक पूजा समाप्त होने तक जलते रहना चाहिए।
- शनिदेव को नीले फूल अर्पित करें और इसके बाद रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप करें।
- कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें। इस प्रकार शनिदेव की पूजा करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।