राशिफल: शनिवार को मेष राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, वृष राशि वालों को मिलेगा लाइफ पार्टनर का साथ

शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2019 4:36 PM IST

उज्जैन. 14 दिसंबर, शनिवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 7.05 के बाद पुनर्वसु नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। शनिवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बन रहा है।

मेष
फायदा- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सभी कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीता पाएंगे।
नुकसान- खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- गरीबों को अनाज का दान करें।

वृष
फायदा- ऑफिस में अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। रियल एस्टेट से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- गुस्से में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी न करें। सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।
उपाय- देवी पार्वती को सुहाग की सामग्री भेंट करें।

मिथुन
फायदा- प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। दोस्तों की मदद से नई नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
नुकसान- किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

कर्क
फायदा- पैतृक संपत्ति मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा।
नुकसान- ज्यादा मसालेदार खाने से बचें। पैसों को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर कोई कदम उठाएं।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन आदि दान करें।

सिंह
फायदा- योजनाओं पर पूरी मेहनत से काम करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
नुकसान- मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
नौकरी के कुछ आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। पुराना विवाद शांति से निपट जाएगा।
नुकसान- कुछ मामलों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई व्यक्ति आपके काम में दखल दे सकता है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

तुला
फायदा- रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी। भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है।
नुकसान- सेहत थोड़ी खराब भी हो सकती है। किसी बात पर जीवनसाथी नाराज हो सकता है। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं।
उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।

वृश्चिक
फायदा- दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। आपको फायदे के बड़े मौके भी मिलेंगे।
नुकसान- दुश्मनों से सावधान रहें। आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। कोई आपको ठगने की कोशिश भी कर सकता है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

धनु
फायदा- दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा। आज पैसों से जुड़ी परेशानी कुछ कम हो सकती है। कारोबार और नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा।
नुकसान- किसी बात पर मानसिक तनाव हो सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स् को मनचाही सफलता मिलने में संदेह है।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

मकर
फायदा- आपके कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ जाएंगे। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। करियर के नए मौके मिल सकते हैं।
नुकसान- शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है। किसी को पैसा उधार न दें।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कुंभ
फायदा- न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। अतिरिक्त आय हो सकती है। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा।
नुकसान- जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। तनाव के कारण परिवार में विवाद हो सकता है।
उपाय- गरीबों को फलों का दान करें।

मीन
फायदा- ऑफिस और फील्ड में साथियों का सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान- गुस्से या जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। निवेश करने से सोच-विचार कर लें। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है।
उपाय- नदी में चावल या सफेद मिठाई प्रवाहित करें।

Share this article
click me!