
उज्जैन. न्यूमरोलॉजी से हम ये भी जान सकते हैं कि किस मूलांक वाले व्यक्ति से हमारे संबंध यानी दोस्ती या प्रेम कैसे रहेंगे। इसी के आधार पर हम हमारे दोस्त और जीवन साथी भी चुन सकते हैं।
क्या होता है मूलांक
मूलांक का अर्थ है आपकी जन्म तारीख। यानि यदि आपका जन्म 2 मार्च को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा। लेकिन अगर आपकी जन्म 10 से 31 तारीख के बीच हुआ है तो दोनों अंकों को जोड़ने पर जो अंक आएगा, वही आपका मूलांक होगा जैसे आपका जन्म 11 तारीख को हुआ है मूलांक (1+1=2) 2 होगा।
मूलांक 1
जिन लोगों का मूलांक 1 है, उनके साथ 2, 3, 7 और 9 मूलांक वालों की जोड़ी एकदम फिट रहती है। उन्हें 5 और 6 मूलांक वाले लोगों से दोस्ती नहीं बढ़ानी चाहिए।
मूलांक 2
मूलांक 2 वाले लोग 1, 3, 4 और 6 मूलांक के लोगों को प्रपोज कर सकते हैं। इनकी लव लाइफ रोमांटिक रहती है, लेकिन 5 और 8 मूलांक वाले लोगों से दूर ही रहना चाहिए।
मूलांक 3
मूलांक 3 के लोगों की जोड़ी 1, 2, 5 और 7 मूलांक वाले लोगों के खूब जमती है। 4 और 8 मूलांक वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
मूलांक 4
जिन लोगों का मूंलाक 4 है, वे 1, 2, 7 और 9 मूलांक वाले लोगों के सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। 3 और 5 मूलांक वालों के सामने कभी प्रेम प्रस्ताव ना रखें।
मूलांक 5
अगर आपका मूलांक 5 है तो आप 3, 9, 1, 6, 7 और 8 मूलांक वाले लोगों से आपका प्रेम सफल हो सकता है। 2 और 4 मूलांक वाले लोगों से ज्यादा नजदीकियां न बढ़ाएं।
मूलांक 6
मूलांक 6 वाले लोग 3, 2, 4, 5, 6 मूलांक वाले लोगों के साथ कंफर्ट फिल करते हैं। इसलिए इनके साथ लव लाइफ अच्छी रहती है। मूलांक 1 और 8 वाले लोगों से प्रेम करने की गलती न करें।
मूलांक 7
जिनका मूलांक 7 है, उनके साथ 2, 6, 3, 5 और 8 मूलांक के लोगों की जोड़ी अच्छी साबित होती है। लेकिन मूलांक 1 और 9 के लोगों से बचकर ही रहना चाहिए।
मूलांक 8
8 मूलांक वाले लोग अगर 3 और 6 मूलांक के लोगों को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो उन्हें संभलना चाहिए। इनकी लव लाइफ 4, 2, 5, 7 और 9 मूलांक वाले लोगों के साथ ही फिट बैठती है।
मूलांक 9
मूलांक 9 के लोगों को 1 और 7 मूलांक वालों से दूर रहना चाहिए। लव लाइफ की बात करें तो इनके लिए 3, 6, 2, 4, 5 और 8 मूलांक वाले लोग ही ठीक रहते हैं।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।