शनि के उदय होने से बढ़ सकती हैं धनु, मकर और कुंभ सहित इन 5 राशि वालों की मुश्किलें

1 जनवरी को शनि, सूर्य के पास 15 डिग्री पर आने से अस्त हो गया था, जिससे 12 राशियों पर शनि का पूरा प्रभाव नहीं पड़ रहा था। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2020 4:15 AM IST

उज्जैन. 2 फरवरी को शनि उदय हो चुका है, अब मकर राशि में स्थित शनि का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। न्यायाधीश होने के कारण शनि के प्रभाव से सभी राशियों को अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल मिलेगा। अब धनु, मकर, कुंभ और मिथुन एवं तुला राशि वालों पर शनि का अधिक प्रभाव रहेगा।

मेष
शनि उदय होने से अच्छे परिणामों के लिए आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कुछ जरूरी कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। सेहत के मामले में समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में संभलकर रहना होगा।

वृष
शनि के प्रभाव से किस्मत का साथ मिलेगा। लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पुरानी परेशानियां खत्म् हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव हो सकते हैं। इनकम सोर्स भी बढ़ेंगे। नया बिजनेस शुरू हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ समय बीतेगा।

मिथुन
कोई भी काम सोच-समझकर करें। खुद को विवादों से दूर रखने की कोशिश करें। दूर स्थानों की यात्रा हो सकती है। लेकिन शनि के कारण दुर्घटना की संभावना भी बन रही है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले निपट सकते हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा।

कर्क
आलस्य के कारण आपके जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में आपको सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। कामकाज में देरी हो सकती है। हड्डियों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। सेहत के मामलों पर पैसा खर्च होने के योग बन रहे हैं।

सिंह
धन संबंधी मामलों मे आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। जॉब और बिजनेस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन मेहनत का फायदा मिलेगा और आपको तरक्की भी मिल सकती है। सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। गुप्त शत्रुओं के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

कन्या
व्यवसाय व यश में वृद्धि करेंगे। नौकरी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारीवारिक मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं तो सोच-समझकर ही कुछ करें। माता-पिता की सेहत को लेकर तनाव रहेगा।

तुला
शनि के प्रभाव से आपको बिजनेस में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राओं का योग बन रहा है। बिजनेस के मामले में नई योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। माता या भाई-बहनों से मतभेद होने की संभावना है। पेट और स्किन से जुड़े रोग हो सकते हैं।

वृश्चिक
शनि के प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इन दिनों में आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। मांगलिक कामों में धन खर्चा होने की संभावना है। सेहत के मामले में समय अच्छा रहेगा। नए और बड़े लोग आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। आपको पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है।

धनु
शनि के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कोई भी काम शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। आर्थिक मामलों में आपको पिता से मदद मिल सकती है। जमीन, जायदाद के मामलों में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। यात्राओं में भी रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस के कामकाज में देरी हो सकती है।

मकर
शनि के प्रभाव से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। लीवर और हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दूर स्थान की यात्राएं हो सकती हैं। नए स्थान पर रहने के योग बनेंगे। बिजनेस के लिए समय अच्छा है। वहीं रोजमर्रा के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं।

कुंभ
सेहत के मामले में समय ठीक नहीं है। हड्डियों से संबंधित परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। सोच-समझकर बोलें। फालतू खर्चा होने की संभावना है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। अपने मन की बात या कोई खास प्लानिंग किसी से शेयर न करें। अनुभवी की सलाह लेकर ही कोई काम करें।

मीन
आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो इससे जुड़े जरूरी काम निपटा लें। किस्मत का साथ मिल सकता है। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। बिजनेस से जुड़े नए मौके आपको मिल सकते हैं। आपकी निर्णय क्षमता बढ़ सकती है।
 

Share this article
click me!