राशिफल: गुरुवार को एक ही राशि में चंद्र और राहु होने से बनेगा ग्रहण योग, क्या होगा आप पर असर?

 इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा। गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 5, 2020 2:43 PM IST

उज्जैन. 6 फरवरी, गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा। गुरुवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग बन रहा है, जो दिन भर रहेगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। इस राशि में पहले से ही राहु स्थित है। चंद्र और राहु एक ही राशि में होने से इस दिन ग्रहण योग बनेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

मेष
फायदा-
नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी योजनाएं पूरी होंगी।
नुकसान- कानूनी मामलों में पक्ष कमजोर हो सकता है। भाइयों से विवाद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।
उपाय- माथे पर चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें।

वृष
फायदा- स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। परिवार में सभी आपकी बात मानेंगे।
नुकसान- सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जिद करने से मामला बिगड़ सकता है। इच्छा न होते हुए भी खर्च करना पड़ सकता है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को सुंगधित इत्र चढ़ाएं।

मिथुन
फायदा- सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। बिजनेस में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- प्रेम संबंधों में असफलता मिलेगी। किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है। सोचे हुए कुछ काम अधूरे रह सकते हैं।
उपाय- हनुमानजी गुलाब के फूलों की माला पहनाएं।

कर्क
फायदा-
नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। बिजनेस में नयी डील हो सकती है।
नुकसान- कुछ काम करने में परेशानियां आ सकती हैं। कानूनी मामलों में सावधानी रखें। एकाग्रता में कमी हो सकती है।
उपाय- घर के बाहर दक्षिण दिशा में एक दीपक जलाएं।

सिंह
फायदा- लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी के उलझे हुए मामले आज सुलझ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
नुकसान- परिवार में विवाद हो सकता है। कोई आपकी इमेज खराब कर सकता है। गलत आदतों से दूर रहें तो अच्छा है।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को नारियल चढ़ाएं।

कन्या
फायदा-
आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
नुकसान- धन हानि हो सकती है। अतिआत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। बिजनेस में कोई गलत फैसला ले सकते हैं।
उपाय- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

तुला
फायदा- पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। भरोसेमंद व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है।
नुकसान- गुस्से पर नियंत्रण रखें। लापरवाही के कारण हाथ आया मौका निकल सकता है। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- मंदिर के अन्नक्षेत्र में बर्तनों का दान करें।

वृश्चिक
फायदा- आपका दाम्पत्य जीवन भी सुखद होगा। बिजनेस के मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। पुराना कर्जा उतर सकता है।
नुकसान- सेहत का भी ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण काम रुकने से परेशानी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।
उपाय- गाय की पूजा करें और हरा चारा खिलाएं।

धनु
फायदा- जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है। कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। अधूरे काम निपटने की संभावना बन रही है।
नुकसान- अस्पताल में पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- स्वयं किसी मंदिर की साफ-सफाई करें।

मकर
फायदा- जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आपको मानसिक शांति रहेगी। नौकरी और बिजनेस के नतीजों से आप खुश हो जाएंगे।
नुकसान- ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।
उपाय- भगवान विष्णु का अभिषेक केसर मिले दूध से करें।

कुंभ
फायदा-
इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। बिजनेस में नए फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक है।
नुकसान- कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। निवेश करते समय सावधानी रखें। किसी बात पर कन्फ्यूजन हो सकता है।
उपाय- किसी बीमार व्यक्ति की मदद करें।

मीन
फायदा- प्यार में सफलता मिल सकती है। बिगड़े हुए काम सुधर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के हिसाब से दिन अच्छा है।
नुकसान- कुछ पारिवारिक मामले उलझ सकते हैं। न चाहते हुए भी किसी को उधार पैसा देना पड़ सकता है। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और नमस्कार करें।

Share this article
click me!