पैर की अंगुलियों देखकर भी जान सकते हैं कौन है भाग्यशाली और किसकी है फूटी किस्मत

Published : Nov 05, 2019, 09:18 AM IST
पैर की अंगुलियों देखकर भी जान सकते हैं कौन है भाग्यशाली और किसकी है फूटी किस्मत

सार

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पैर के अंगूठे और उंगलियों को देखकर ये पता चल जाता है कि आपके जीवन में पैसा और स्त्री सुख है या नहीं। अंगूठे और उंगलियों की लंबाई से ये भी बात तय हो जाती है कि जीवन में सुख मिलेगा या नहीं। 

उज्जैन. सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि पैर का अंगूठा अपने पास वाली उंगली के बराबर होना चाहिए। इसके अलावा पैर की आखिरी उंगली का उसके पास वाली उंगली से बड़ा होना भी बहुत अच्छा माना गया है। जानिए पैर का अंगूठा और अन्य उंगलियों से क्या-क्या जाना जा सकता है -

1. पैर का अंगूठा और उसके पास वाली उंगली, दोनों आपस में मिलते हों तो ऐसे लोगों को किस्मत का साथ कम ही मिल पाता है। ऐसे लोगों का अंगूठा छोटा और पास वाली उंगली बड़ी हो तो पहले लड़के या लड़की का सुख कम मिलता है। ऐसे लोगों का बहुत सारा पैसा संतान पर खर्चा हो जाता है।
2. पैर का अंगूठा और उसके पास वाली अंगुली बराबर हो तो ऐसा व्यक्ति सुख-समृद्धि और पैसे वाला होता है। ऐसे लोगों को स्त्री सुख मिलता है। ऐसे लोग संतान और परिवार की ओर से भी सुखी रहते हैं।
3. पैर का अंगूठा बड़ा और उसके पास वाली उंगली छोटी हो तो ऐसे लोगों को दूसरों का गुलाम कहा जा सकता है। ऐसे लोग दूसरों की बातें मानने वाले होते हैं।
4. अंगूठे के पास वाली उंगली अगर पैर की बीच वाली उंगली से छोटी हो तो ऐसे लोगों की पत्नी गरीब परिवार से होती है और ऐसे लोगों को उससे सुख कम मिल पाता है।
5. अंगूठे के पास वाली उंगली अगर बड़ी हो तो ऐसे इंसान को स्त्री सुख ज्यादा मिलता है। ऐसे लोगों की पत्नी बचत करने वाली और पैसा कमाने वाली भी होती है।
6. छोटी उंगली के पास वाली उंगली अगर पैर की बीच वाली उंगली से ज्यादा छोटी हो तो ऐसे लोगों को स्त्री सुख कम ही मिल पाता है।
7. पैर की छोटी उंगली अपने पास वाली अंगुली से बड़ी हो तो ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कई मामलों में किस्मत का साथ मिलता है।
8. पैर की आखिरी दोनों उंगलियां अगर बराबर हो तो ऐसे लोगों को संतान सुख अच्छा मिलता है। लेकिन ऐसे लोगों की उम्र भी कम होती है।
9. पैर का अंगूठा और सभी उंगलियां बराबर हों तो ऐसा इंसान सामान्य जीवन नहीं जीता। ऐसे लोग बहुत फेमस या बड़े इंसान होते हैं या फिर अपने जीवन में कुछ भी नहीं कर पाते और बहुत गरीब हो जाते हैं।

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

Shukra Gochar 2026: 3 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन, शुक्र करेगा कंगाल-होगी बड़ी धन हानि
8 जनवरी का राशिफल, चंद्रमा के राशि बदलेंगे से 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत