KeralaElection: सीपीआई(M) ने जारी की 83 प्रत्याशियों की लिस्ट, CM मौजूदा सीट से लड़ेंगे

Published : Mar 10, 2021, 01:00 PM IST
KeralaElection: सीपीआई(M) ने जारी की 83 प्रत्याशियों की लिस्ट, CM मौजूदा सीट से लड़ेंगे

सार

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर CPI(M) ने अपने 83 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। 2016 में पार्टी ने सिर्फ 27 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें 19 जीती थीं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपनी मौजूदा सीट यानी धर्मदाम से ही चुनाव लड़ेंगे।

तिरुवनंतपुरम, केरल. विधानसभा चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच CPI(M) ने अपने 83 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। 2016 में पार्टी ने सिर्फ 27 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें 19 जीती थीं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन अपनी मौजूदा सीट यानी धर्मदाम से ही चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए सिर्फ एक चरण यानी 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। नतीजे सभी पांच राज्यों के साथ 2 मई को आएंगे।

जानें यह भी

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जारी लिस्ट के अनुसार मुख्यमंत्री पिनराई विजयन कन्नूर जिले के धर्मदाम में अपनी मौजूदा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी के सहयोगी और मंत्री केके शैलजा मट्टनूर से, जबकि केटी जलील थावनूर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
  • बता दें कि इससे पहले जनता दल (सेकुलर) ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। केरल जेडीएस के अध्यक्ष मैथ्यू टी थॉमस भी चुनाव लड़ रहे हैं। वे तिरुवल्ला विधानसभा सीट से खड़े हो रहे हैं। बाकी तीन अन्य उम्मीदवारों में कोवलम से डॉ नीना लोहितादासा नादर, चित्तूर से के. कृष्णन कुट्टी और अनकामाली से जोस थेत्तायिल शामिल हैं। 
  • बता दें कि केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार में सीपीआई दूसरा सबसे बड़ा सहयोगी दल है। यहां सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है। पिछले चुनाव में एलडीएफ को 91 और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को 47 सीटें मिली थीं। बहुमत के लिए 71 सीटें चाहिए।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
हिमाचल में पहाड़ बना काल! चलते-चलते टैक्सी पर टूटा मलबा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत