
गार्डनिंग करने का सपना है, लेकिन समझ नहीं आता है किन पौधों से शुरुआत करें तो ज्यादा पैसे खर्च करने या फिर महंगे-महंगे पौधे लगाने की बजाय आपको ऐसे प्लांट लाने की जरूरत है जो कम देखभाल में 12 महीने तक फूल दें। इस आर्टिकल में देखें, उन फ्लावर प्लांट की लिस्ट, जो मौसम बदलने पर भी एक जैसे रहते हैं और इन्हें बिना परेशानी किसी भी वेदर में लगाया जा सकता है।
यह बेहद खूबसूरत और कम देखभाल वाला पौधा है। इसे उगाने के लिए किसी भी खास महीने की आवश्यकता नहीं होती है। आप सर्दियों से बरसात तक मिट्टी में बीज लगाकर लगा सकते हैं। खास बात है कि ज्यादा ठंड या पाला पड़ने पर यह कुछ समय के लिए डोरमेंसी में चला जाता है, लेकिन मौसम सामान्य होने पर फिर खिल उठता है।
टिप- बार-बार इसे लगाने की बजाय पौधे के सूख फूल से से नए बीज तैयार हो जाते हैं। यह बीज खुद गमले में गिरकर नया पौधा तैयार करते हैं।
ये भी पढ़ें- नवजात बच्चे में दिखें ये 9 बदलाव तो घबराएं नहीं, जानें बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह
अगर आप बालकनी को रंगों से भरना चाहते हैं तो चटक और खूबसूरत कलर वाला यह पौधा चुन सकते हैं। इसकी मिक्स वैरायटी के बीज ऑनलाइन-ऑफलाइन या किसी भी नर्सरी में आसानी से मिल जाएगी। यह प्लांट भी बाहरमासी पौधा है, जिसे हम कभी भी लगा सकते हैं। सर्दियों के मौसम में इस पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी धूप मिल सके। बिना धूप के ग्रोथ रूक सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Creeper Plants: घर को नेचुरली ठंडा रखना है? ये पौधे बनेंगे आपकी ग्रीन AC
गेंदा ऐसा पौधा है जो भारतीय घरों में सबसे आसानी से मिल जाता है। इसकी पीले-नारंगी रंग के फूल न केवल देखने में सुंदर लगते हैं बल्कि कीड़े-मकौड़ों को भी दूर रखते हैं। इसे भी आप किसी भी उगा सकते हैं। यह सर्दी, गर्मी से लेकर बारिश में भी अच्छे प्लावर देता है।
टिप- इसे लगाने के लिए बीज हमेशा स्वस्थ ले। खराब सीड पौधा खराब कर सकते हैं। बीज के अलावा आप पुराने फूलं को तोड़कर सीधे मिट्टी में दबा दें। इससे भी नए पौधे तैयार हो जाते हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.