क्या आप बिना ज्यादा खर्च किए घर को खूबसूरत बनाना चाहते हैं? जानें सिर्फ पौधों और स्टाइलिश प्लांटर्स की मदद से घर सजाने के 5 आसान और ट्रेंडी डेकोर आइडिया। ये स्मार्ट टिप्स आपके लिविंग रूम, बालकनी और एंट्री एरिया को देंगे नेचुरल, क्लासी और लग्जरी लुक।
घर को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा महंगे फर्नीचर या बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ सही पौधों और अट्रैक्टीव प्लांटर्स की मदद से भी किसी भी कमरे का लुक पूरी तरह बदला जा सकता है। इंडोर प्लांट्स न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि फ्रेश और पीसफुल फील देते हैं। अगर आप कम खर्च में अपने घर को स्टाइलिश और नेचुरल लुक देना चाहते हैं, तो ये 5 डेकोर आइडिया आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
26
लिविंग रूम के कोनों को ग्रीन टच दें
घर के खाली कोनों में बड़े इंडोर प्लांट्स को अट्रैक्टीव प्लांटर्स में लगाकर रखें। इससे कमरा ज्यादा क्लासी और प्रीमियम लुक देता है। सफेद, सिरेमिक या मैट फिनिश प्लांटर्स मॉडर्न इंटीरियर के साथ मैच होते हैं।
36
हैंगिंग प्लांटर्स से दीवारों को बनाएं अट्रैक्टीव
अगर आपके घर में जगह कम है, तो हैंगिंग प्लांटर्स बेस्ट ऑप्शन हैं। इन्हें बालकनी, खिड़की या दीवार के पास लगाकर घर को ग्रीन और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। ये लटकते पौधे स्पेस को भी बड़ा दिखाने में मदद करते हैं।
46
एंट्री एरिया को दें वेलकम लुक
मेन गेट के दोनों ओर एक जैसे प्लांटर्स रखें। यह सिंपल डेकोरेशन घर के एंट्री को अट्रैक्टीव और व्यवस्थित बनाता है। रंग-बिरंगे या टेक्सचर वाले प्लांटर्स इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा सकते हैं।
एक ही जगह पर छोटे और बड़े प्लांटर्स को अलग-अलग ऊंचाई वाले स्टैंड पर सजाएं। इससे घर में लेयर्ड डेकोर इफेक्ट मिलता है और हर पौधा साफ दिखाई देता है। यह तरीका लिविंग रूम, बालकनी और कॉर्नर स्पेस के लिए खास तौर पर अच्छा माना जाता है।
66
प्लांटर्स के रंग और डिजाइन का रखें ध्यान
सिर्फ पौधे ही नहीं, प्लांटर्स का रंग, आकार और डिजाइन डेकोर का हिस्सा होते हैं। घर की थीम के अनुसार सिरेमिक, टेराकोटा, सीमेंट या मेटल प्लांटर्स चुनें। एक जैसी डिजाइन या कलर पैलेट रखने से पूरा स्पेस ज्यादा क्लासी और लग्जरी लगता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.