Easy Capsicum Recipes: एक ही शिमला मिर्च से बनाएं 5 लाजवाब डिशेज, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Published : Jul 12, 2026, 11:05 AM IST

Capsicum Recipes: अगर आपके घर में शिमला मिर्च है, तो उससे सिर्फ साधारण सब्जी ही नहीं बल्कि कई स्वादिष्ट और रंग-बिरंगी डिशेज भी बनाई जा सकती हैं। इस आर्टिकल में 5 आसान रेसिपीज की सामग्री और विधि बताई गई है।

PREV
16

शिमला मिर्च (कैप्सिकम) सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि रंग, पोषण और ताजगी भी जोड़ती है। इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जा सकती हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती हैं। अगर आपके घर में शिमला मिर्च रखी है और रोज वही सब्जी बनाकर बोर हो चुके हैं, तो इन 5 आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज को जरूर ट्राई करें।

26

शिमला मिर्च पनीर स्टर-फ्राई

सामग्री: 2 शिमला मिर्च (लाल, हरी या पीली), 200 ग्राम पनीर, 1 प्याज, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च, नमक, 1 बड़ा चम्मच तेल।

विधि: पैन में तेल गर्म करें और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर पकाएं। अब कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तेज आंच पर चलाएं। पनीर के टुकड़े, नमक और काली मिर्च मिलाकर 2 मिनट पकाएं। गरमा-गरम रोटी या नान के साथ परोसें।

36

चीजी स्टफ्ड शिमला मिर्च

सामग्री: 2 बड़ी शिमला मिर्च, 1 कप उबले आलू, 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज, 1/2 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स, नमक, ऑरेगैनो।

विधि: शिमला मिर्च का ऊपरी हिस्सा काटकर बीज निकाल दें। उबले आलू में चीज, नमक, चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो मिलाएं। इस मिश्रण को शिमला मिर्च में भरें और 15-20 मिनट तक ओवन या ढके हुए पैन में पकाएं। ऊपर से थोड़ा और चीज डालकर सर्व करें।

ये भी पढ़ें- Monsoon Corn Snacks Recipes: मानसून में भुट्टे का स्वाद होगा दोगुना, घर पर बनाएं ये 4 आसान स्नैक्स

46

शिमला मिर्च फ्राइड राइस

सामग्री: 2 कप पके हुए चावल, 1 कप बारीक कटी शिमला मिर्च, 1 गाजर, 2 हरे प्याज, 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 1 छोटा चम्मच तेल।

विधि: पैन में तेल गर्म करें और गाजर व शिमला मिर्च को तेज आंच पर 3 मिनट तक भूनें। अब चावल डालें और सोया सॉस मिलाकर अच्छी तरह टॉस करें। हरे प्याज डालकर 2 मिनट पकाएं। यह रेसिपी लंच और टिफिन दोनों के लिए बेहतरीन है।

56

रंग-बिरंगा शिमला मिर्च सैंडविच

सामग्री: 4 ब्रेड स्लाइस, 1/2 कप बारीक कटी लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च, 2 बड़े चम्मच मेयोनीज या हंग कर्ड, काली मिर्च, नमक, बटर।

विधि: मेयोनीज या हंग कर्ड में शिमला मिर्च, नमक और काली मिर्च मिलाएं। इस मिश्रण को ब्रेड पर फैलाएं और दूसरी स्लाइस से ढक दें। चाहें तो हल्का टोस्ट कर लें। यह बच्चों के टिफिन और शाम के स्नैक के लिए शानदार ऑप्शन है।

ये भ पढ़ें- बच्चा जा रहा है हॉस्टल? 4 होममेड मील प्रीमिक्स करें तैयार, बस गर्म पानी मिलाते ही बन जाएगा खाना 

66

शिमला मिर्च कॉर्न सलाद

सामग्री: 1 कप उबला स्वीट कॉर्न, 1 कप बारीक कटी शिमला मिर्च, 1 छोटा प्याज, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, काली मिर्च, नमक और हरा धनिया।

विधि: एक बड़े बाउल में कॉर्न, शिमला मिर्च और प्याज मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ी चाट मसाला छिड़क दें। यह हेल्दी, रंग-बिरंगा और झटपट बनने वाला सलाद है, जिसे आप स्नैक या साइड डिश के रूप में परोस सकते हैं।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories