हाई हील्स सैंडल्स में 4.9 करोड़ की क्या चीज छुपा कर ले जा रही थी महिला, एयरपोर्ट पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Published : Oct 03, 2022, 09:35 AM ISTUpdated : Oct 03, 2022, 11:43 AM IST
हाई हील्स सैंडल्स में 4.9 करोड़ की क्या चीज छुपा कर ले जा रही थी महिला, एयरपोर्ट पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सार

ड्रग्स की तस्करी के आपने कई मामले देखे और सुने होंगे कि आरोपी तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर ड्रग्स को यहां से वहां करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताते हैं एक महिला के बारे में जिसने अपनी हाई हील सैंडल में एक दो नहीं बल्कि 4.9 करोड रुपए के ड्रग छुपा कर रखे थे।

ट्रेंडिंग डेस्क : अभी हाल ही में एक मामला सामने आया था जहां पर एक महिला ने शादी के कार्ड में ड्रग्स छुपाए हुए थे। अब इसी तरीके से एक और महिला का मामला सामने आया है, जिसकी मुंबई एयरपोर्ट पर तलाशी ली गई, तो पता चला कि यह महिला अपनी हाई हील सैंडल में 490 ग्राम कोकीन छुपा कर ले जा रहे थी। इस ड्रग्स की कीमत 4.9 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आइए आपको बताते हैं इस सैंडल कांड के बारे में जब यह महिला अपने सैंडल में ड्रग छुपा कर ले जा रही थी और पुलिस ने उसकी काली करतूत को उजागर कर दिया....

सैंडल देखकर पुलिस को हुआ शक
गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक महिला लेपर्ड प्रिंट वाली सैंडल पहन कर गुजर रही थी। उसकी सैंडल बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत लग रही थी। लेकिन इसे देखकर कस्टम के अधिकारियों को शक हुआ और उसने महिला को जांच के लिए रोका महिला ने पहले तो बहुत आनाकानी की और अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन जब उसने अपनी सैंडल उतारी तो इसे देखकर कस्टम अधिकारी भी हक्के बक्के रह गए।

सैंडल में मिला 4.9 करोड़ का कोकीन
दरअसल, जब महिला ने सैंडल उतारी और इसकी सिलाई पीछे से खोल कर देखी, तो इसके अंदर 490 ग्राम कोकीन मिला, जिसकी कीमत 4.9 करोड रुपए बताई जा रही है। कस्टम अधिकारियों की जांच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जांच अधिकारी सैंडल को खोलकर इसमें से काले रंग की एक पॉलिथीन को निकालते नजर आ रहे हैं। जब इस पॉलिथीन को खोलकर देखा तो इसमें कोकीन मिला। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, महिला ने कस्टम अधिकारियों को ज्यादा कुछ नहीं बताया।

जब शादी के कार्ड में मिला ड्रग
बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब मुंबई एयरपोर्ट से ड्रग्स ट्रांसपोर्ट किए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय में मुंबई, गुजरात, अहमदाबाद और राजकोट जैसे इलाकों में ड्रग्स की बड़ी छापेमारी की गई, जहां से थोक के भाव में ड्रग्स पकड़े गए। कुछ समय पहले एयरपोर्ट पर ही एक महिला को पकड़ा गया था, जो शादी के कार्ड में ड्रग्स को छुपाकर ले जा रही थी। जब शादी के कार्ड के हर एक पन्ने को खोल कर देखा गया तब खुलासा हुआ कि इसमें तो ड्रग्स की बड़ी खेप छुपाई गई थी।

और पढ़ें:

पार्टनर किसी और के प्यार में हैं? इस 20 संकेत से पत्नी लगा सकती है पता

25 साल की उम्र में 22 बच्चे, 56 साल के पति के साथ महिला और 80 बच्चे पैदा करने की रखती है चाहत

PREV

Recommended Stories

Kiss Day 2026: होठों से लेकर गाल पर किस करने का क्या होता है मतलब?
Kiss Day Shayari 2026: तेरी बाहों में खो जाऊं... हर Kiss में खुद को पाऊं, इस तरह प्यार भरे शायरी से करें गुड मॉर्निंग