कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, ऑफिस के लिए चुनें 5 फ्लैट फुटवियर

Published : Jun 27, 2026, 07:00 PM IST

Best Stylish Women Flat Footwear: ऑफिस के लिए फ्लैट फुटवियर क्यों बेहतर माने जाते हैं? कौन-सा फ्लैट फुटवियर सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल होता है? क्या फ्लैट फुटवियर फॉर्मल आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं?

PREV
16
ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए फुटवियर

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए ऐसे फुटवियर जरूरी होते हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ पूरे दिन आराम भी दें। लंबे समय तक खड़े रहने या चलने के दौरान फ्लैट फुटवियर पैरों पर कम दबाव डालते हैं और थकान भी कम होती है। मार्केट में ऐसे फ्लैट फुटवियर की नई डिजाइन्स अवेलेबल हैं, जो मजबूत सोल, प्रीमियम मटेरियल और ट्रेंडी डिजाइन वाले हैं। इन्हें फॉर्मल ट्राउजर, कुर्ती, जींस या वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इनके बारे में...

26
1. सितारा जड़ी फ्लैट फुटवियर

सितारा जड़ी फ्लैट फुटवियर अपने खूबसूरत स्टार, एम्बेलिशमेंट और स्टाइलिश डिजाइन की वजह से महिलाओं की फेवरेट हैं। इन फुटवियर पर लगे चमकदार सितारे साधारण लुक को भी ट्रेंडी बना देते हैं। फ्लैट सोल होने की वजह से इन्हें पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है, इसलिए ये ऑफिस गोइंग लेडीज के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।

36
2. प्रिंटेड फ्लैट फुटवियर

प्रिंटेड फ्लैट फुटवियर अपने रंग-बिरंगे पैटर्न, आकर्षक प्रिंट और आरामदायक डिजाइन के कारण महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। फ्लोरल, ज्योमेट्रिक, एथनिक या एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट वाले ये फुटवियर सिंपल आउटफिट को भी स्टाइलिश लुक देते हैं। इन्हें भी ऑफिस में रोजमर्रा में आसानी से पहना जा सकता है।

46
3. जरी वर्क फ्लैट फुटवियर

जरी वर्क फ्लैट फुटवियर अपनी बारीक कढ़ाई और आकर्षण के कारण बेहद पसंद किए जाते हैं। इन फुटवियर पर की गई जरी की खूबसूरत कारीगरी इन्हें रॉयल और एलिगेंट लुक देती है। फ्लैट सोल होने की वजह से ये लंबे समय तक पहनने में आरामदायक रहते हैं, इसलिए ऑफिस के लिए भी बेहतरीन हैं। इन्हें सूट, साड़ी, कुर्ती या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

56
4. घुंघरू वाली फ्लैट फुटवियर

घुंघरू वाली फ्लैट फुटवियर खूबसूरती और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल हैं। इन फुटवियर पर लगे छोटे-छोटे घुंघरू इन्हें यूनिक लुक देते हैं, जिससे हर कदम पर हल्की-सी झंकार भी सुनाई देती है। अगर आप स्टाइल के साथ एथनिक टच भी चाहती हैं तो घुंघरू वाली फ्लैट फुटवियर आपकी वार्डरोब के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

66
5. स्टाइलिश फ्लैट फुटवियर

स्टाइलिश फ्लैट फुटवियर महिलाओं के लिए कम्फर्ट और फैशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं। ये फुटवियर आकर्षक डिजाइनों, ट्रेंडी पैटर्न और सॉफ्ट सोल के साथ आते हैं, जिससे इन्हें पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। ऑफिस में इन्हें कैरी किया जा सकता है।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories