Handcrafted Coconut Figurines: कोकोनट शेल से बनाएं क्यूट एनिमल होम डेकोर, देखने वाले कहेंगे WOW

Published : Jul 13, 2026, 03:00 PM IST
Handcrafted Coconut Figurines

सार

Handcrafted Coconut Figurines: कोकोनट शेल से क्यूट एनिमल होम डेकोर बनाने का आसान और शानदार आइडिया जानें। वेस्ट से बेस्ट DIY क्राफ्ट, रस्टिक फिगरिन्स, इको-फ्रेंडली सजावट, गिफ्टिंग आइडिया और कम बजट में घर को प्रीमियम लुक देने के बेहतरीन तरीके यहां पढ़ें।

Handcrafted Coconut Figurines: अगर आप होम डेकोर में कुछ अलग और बजट-फ्रेंडली चीज ट्राई करना चाहते हैं, तो कोकोनट शेल से बने क्यूट एनिमल होम डेकोर के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। नारियल के खोल को क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करके खूबसूरत जानवरों की शेप तैयार की जा सकती हैं, जो घर को नेचुरल और रस्टिक लुक देती हैं। ये हैंडक्राफ्टेड डेकोर आइटम न सिर्फ पर्यावरण के अनुकूल होते हैं, बल्कि आपके लिविंग रूम, बालकनी, गार्डन और ऑफिस कॉर्नर की खूबसूरती भी बढ़ा देते हैं।

DIY कार्ब

घर पर आप बेकार पड़े नारियल के खोल या फिर शेल की मदद से बच्चों के लिए या घर सजाने के लिए कार्ब जिसे केकड़ा भी कहा जाता है ये तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पहले नारियल के खोल को बीच से गोल कट लें। अब खेलने वाली मिट्टी की मदद से केकड़े के हाथ पैर का शेप दें और फिर पेट से पेंट करते हुए आंख और मुंह बना लें।

इसे भी पढ़ें- Old School Bag DIY: पुराने स्कूल बैग फिर से Reuse कैसे करें? जानें 5 कमाल के आइडिया

DIY जैली फिश

घर पर आप जैली फिश भी बहुत आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए नारियल के खोल को बीच से काटकर साफ कर  लें और फिर उसे ब्लू कलर के पेंट से पेंट कर लें। अब क्लीनिंग वायर की मदद से फिश के नीेचे का पार्ट तैयार करें और ग्लू की मदद से चिकपा कर सभी को सेट करें। लास्ट में उसे पेंट और ग्लिटर की मदद से डेकोर करें।

DIY पप्पी

नारियल की शेल और खेलने वाली मिट्टी की मदद से आप प्यारा सा पप्पी भी घर पर बना सकते हैं। दिए गए वीडियो की मदद से आप पप्पी तैयार करें, इसे आप अफने पसंद के रंग से पेंट करें और शेप भी डिजाइन कर सकते हैं। होम डेकोर या फिर डॉग लवर को गिफ्ट देने के लिए ये बेस्ट गिफ्ट है।

 इसे भी पढ़ें- फेंकने से पहले संभाल लें आलू के छिलके, बेकिंग सोडा के साथ बन जाएगा मैजिकल क्लीनिंग एजेंट


PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Silver Toe Ring: 2000 रु. में चांदी बिछिया, 67% ऑफ पर दमदार ज्वेलरी डील्स
महंगे कटीले परवल उगाएं घर पर, बीज बोने से लेकर पहली फसल तक पूरी गाइड