पेरिस फैशन वीक में कंडोम ग्लव्स की धूम, मॉडल ऐसे पहन कर कर रहे हैं रैंप वॉक

 Paris Fashion Week 2022: दुनिया भर में सबसे चर्चित पेरिस फैशन वीक की शुरुआत हो चुकी है। फैशन वीक 26 सितंबर से शुरू हुई और 4 अक्टूबर तक चलेगी। फैशन वीक में सबसे ज्यादा चर्चा कंडोल ग्लव्स की हो रही है। रैंप पर जब मॉडल्स कंडोम के साथ उतरे तो उसे देख हर कोई दंग रह गया।

Nitu Kumari | Published : Sep 30, 2022 8:44 AM IST / Updated: Sep 30 2022, 02:21 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क. पेरिस फैशन वीक  (Paris Fashion Week 2022) में जब एक के बाद एक मॉडल पानी से भरे कंडोम को हाथों में पहनकर रैंप वॉक उतरे तो इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मॉडल ब्राइट नीले आउटफिट पहनकर उतरे और उनके हाथों में ग्लव्स की तरह कंडोम लगा हुआ था। वो जैसे-जैसे कैट वॉक कर रहे थे वैसे -वैसे पानी से भरा कंडोम हाथों के साथ ऊपर नीचे हो रहा था।

Aquatic wear brand Botter ने बुधवार (28 सितंबर) को अपने कलेक्शन के साथ बतौर एक्सेसरीज कंडोम का इस्तेमाल किया। डिजाइनर रशेमी बॉटर ( Rushemy Botter) ने ने लिसी हेरेब्रुग (Lisi Herrebrugh ) ने मिलकर 'रनवे में पानी लाने'वाले कलेक्शन को तैयार किया। उन्होंने अपने कलेक्शन को लेकर बताया कि हमारी सोच थी, हम प्रकृति के साथ कैसे सहयोग कर सकते हैं। यह ऐसा कुछ है जिसे हमने हर मौसम के हिसाब से बनाया गया है।

कंडोम ग्लव्स बनाने के लिए कई टेस्ट किए गए

फ्रांस 24 के अनुसार, इन कंडोम दस्ताने को बनाने के लिए 'बहुत सारे टेस्ट'किए गए थे। महासागरों में कंडोम की वजह से फैल रही गंदगी को रोकने के लिए इस तरह का ग्लवस तैयार किया गया है। बॉटर ने बताया कि ये काफी विचित्र, रोमांटिक और मत्यसकन्या जैसा है। उन्होंने समुद्र को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अपने कलेक्शन में और भी चीजों को दिखाया। जैसे कि पुरुषों के सिलवाया जंपसूट जो गीले सूट का प्रतिनिधित्व करते हैं, और कुछ टी-शर्ट पूरी तरह से शैवाल से बने थे।

भारत के डिजाइनर भी करते हैं शिरकत

बता दें कि पेरिस फैशन वीक में दुनिया भर के मॉडल्स शिरकत करते हैं।बड़े-बड़े डिजाइनर अपना कलेक्शन दिखाते हैं। भारत के फेमस डिजाइन में यहां शिरकत करते हैं। बॉलीवुड से जुड़े नामचीन कलाकार यहां रैंप पर जलवे बिखरते नजर आते हैं। इसमें डिजाइनर अपने कलेक्शन के जरिए लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का भी काम करते हैं। 

और पढ़ें:

सोशल मीडिया पर प्यार, होटल में Love मैरेज और अब बारी थी सुहागरात की लेकिन...

काले रंग को लेकर पति देता था ताना, तो पत्नी ने धारण किया रौद्र रूप, काट दिया प्राइवेट पार्ट और...

Share this article
click me!