Soft Besan Chilla Tips: बेसन का चीला बनाते समय टूटने, तवे पर चिपकने या नरम होने की समस्या से परेशान हैं? जानिए 5 आसान किचन ट्रिक्स, जिनकी मदद से हर बार बनेगा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बेसन का चीला।
बेसन का चीला न सिर्फ प्रोटीन से भरा होता है बल्कि बेहद स्वादिष्ट भी होता है। नाश्ते से लगाकर टिफिन तक में चीला पैक किया जा सकता है। लेकिन कई बार बेसिक गलतियों के कारण बेसल का चीला 2 हिस्सों में टूट जाता है। इसके लिए आपको बेसन घोल की सही कंसिस्टेंसी का इस्तेमाल करना चाहिए। बैटर न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला। बैटर को ऐसा रखें कि तवे में आसानी से फैल जाए।
25
बैटर में मिलाएं ये 2 चीजें
अगर आप सिर्फ बेसन का चीला बनाएंगे, तो न वो क्रिस्पी बनेगा और आसानी से टूट भी जाएगी। बेसन चीला को क्रिस्पी बनाने के लिए आप बैटर में 2 चम्मच चावल का आटा और दही मिलाएं। चावल का आटा मिलाने के बजाय आप थोड़ा सूजी भी मिला सकते हैं।
35
सब्जी के काटें छोटा
कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च या पालक को चीला में मिलाएं। अगर आप महीन सब्जियां नहीं डालेंगे, तो चीला पलटते समय टूट जाता है। अगर सब्जियों को कद्दूकस करके डाला जाएगा, तो चीला पलटते समय टूटेगा नहीं। मसाले के ऊपर एक चुटकी हींग डालने से न सिर्फ चीला स्वादिष्ट बनता है बल्कि आसानी से पच भी जाता है।
45
तवे का तापमान रखें सही
बहुत ज्यादा गर्म तवे पर बैटर डालेंगे, तो ये चिपक सकता है। चीला बनाने के लिए हो सके तो नॉनस्टिक तवा लें। अगर कास्ट आयरन तवा है, तो पहले उस पर हल्का गरम होने पर तेल लगा लें। इसके बाद हल्का पानी डालकर पोंछ दें। फिर ये नॉन स्टिक की तरह वर्क करेगा।
चीला डालने बाद अगर तुरंत उसे पलट दिया जाए, तो इसके टूटने का खतरा रहता है। आप करीब 2 से 3 मिनट रुक जाएं और उसके बाद ही पलटे। चीले के किनारों पर थोड़ा-सा तेल या घी लगाने से ये आसानी से निकल जाता है और टूटने का खतरा न के बराबर रहता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.