- Home
- Lifestyle
- Crispy Soya Chunks: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, मानसून में चाय के साथ सर्व करें क्रिस्पी सोया चंक्स
Crispy Soya Chunks: प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, मानसून में चाय के साथ सर्व करें क्रिस्पी सोया चंक्स
Crispy Soya Chunks: बारिश में चाय के साथ ट्राई करें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर क्रिस्पी सोया चंक्स। जानें आसान रेसिपी, जरूरी सामग्री, कुरकुरा बनाने के टिप्स। स्वाद और सेहत का शानदार कॉम्बिनेशन, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करेंगे।

बारिश का मौसम आते ही चाय के साथ कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। हालांकि, तले हुए स्नैक्स अक्सर ज्यादा कैलोरी और कम हेल्दी होते हैं। ऐसे में क्रिस्पी सोया चंक्स बेस्ट ऑप्शन है। सोया चंक्स प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनहेल्दी स्नैकिंग की इच्छा भी कम होती है। यदि इन्हें सही मसालों और हल्के तेल के साथ बनाया जाए तो ये स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेस्ट है। आइए जानते हैं कि मानसून में इस हेल्दी स्नैक को कैसे तैयार किया जाता है।

सोया चंक्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- इस रेसिपी के लिए लगभग 2 कप सोया चंक्स
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- 2 बड़े चम्मच चावल का आटा
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- थोड़ा सा नींबू का रस
- 1 बड़ा चम्मच तेल और बारीक कटा हरा धनिया लें।
- चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए चाट मसाला भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे बनाएं क्रिस्पी सोया चंक्स
- सबसे पहले सोया चंक्स को गर्म पानी में कुछ मिनट भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें।
- अब इसमें बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, हल्दी, काली मिर्च, चाट मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट और थोड़ा नमक मिलाएं।
- हल्का-सा तेल डालकर अच्छी तरह कोट करें।
- इसके बाद एयर फ्रायर या ओवन में सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं।
- चाहें तो कम तेल में पैन पर भी इन्हें क्रिस्पी बना लें।
इसे भी पढ़ें- Rasgulla Sugar Syrup Uses: रसगुल्ले की बची चाशनी फेंकने की न करें भूल, इन 4 तरीकों से उठाएं पूरा फायदा
स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- तैयार सोया चंक्स पर चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा नींबू का रस डालने से इनका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
- सोया चंक्स को हरी चटनी, दही की डिप या दही-पुदीना डिप परोसें।
- यदि तीखा पसंद करते हैं तो कश्मीरी लाल मिर्च और कुटी हुई काली मिर्च भी मिला सकते हैं, इससे स्नैक का स्वाद रेस्टोरेंट जैसा लगेगा।
मानसून स्नैक के लिए क्यों है परफेक्ट?
- बारिश के मौसम में गर्म चाय के साथ ये क्रिस्पी सोया चंक्स बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं।
- इसमें प्रोटीन और फाइबर होने के कारण यह लंबे समय तक एनर्जी देते हैं और बार-बार भूख लगने की समस्या भी कम होती है।
- अगर आप स्वाद और सेहत दोनों चाहते हैं, तो यह आसान और हेल्दी रेसिपी आपके मानसून मेन्यू में जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- Haldi Halwa Recipe: मानसून में बनाएं राजस्थान का फेमस हल्दी का हलवा, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का खजाना
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.