Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन भूलकर ना खरीदें कांच समेत ये 7 चीजें, घर में आएगी कंगाली

Published : Oct 22, 2022, 09:31 AM IST
 Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन भूलकर ना खरीदें कांच समेत ये 7 चीजें, घर में आएगी कंगाली

सार

Dhanteras 2022: धनतेरस इस बार 23 अक्टूबर को हैं। यह हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मना जाता है। वैसे तो इस दिन सोना चांदी खरीदने की परंपरा है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं वो चीजें जिसे इस दिन भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए। नहीं तो घर में कंगाली आती है।

लाइफस्टाइल डेस्क. धनतेरस (Dhanteras 2022) को धन त्रयोदशी या भी धन्वन्तरि त्रयोदशी कहते हैं। इस बार त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त है। 22 अक्टूबर 2022 यानी आज शाम 6 बजकर 2 मिनट से मुहूर्त की शुरुआत हो रही है। जबकि यह 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य की मानें तो आज और कल दोनों दिन धनतेरस माना जाएगा। उदयातिथि को लेकर धनतेरस की खरीदारी और पूजा लोग कर करेंगे। लेकिन आज भी शाम छह बजे के बाद से माता लक्ष्मी की पूजा की जा सकती है।

दिवासी से पहले धनतेरस होता है। इस दिन कुबेर और आर्युवेद के देवता धनवंतरी की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी की भी पूजा होती है। धनतेरस पर कुछ चीजे खरीदने की परंपरा है तो कुछ चीजें नहीं खरीदने  (dhanteras do don't) के लिए कहा जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जिसे धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

1. कांच की चीजें

धनतेरस के दिन कांच की चीजें बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। कांच को राहु का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर में नहीं लाते हैं और ना ही इसका आज के दिन इस्तेमाल करते हैं.

2.लोहा और एल्यूमिनियम नहीं खरीदें

लोहे से बनी चीजों को आज घर पर नहीं लाना चाहिए। लोहा शनि देवता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन इसे खरीदने से बचे। इसी तरह एल्यूमिनियम की चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है क्योंकि इस पर राहु का असर होता है।

3.नुकीली या धारदार चीजें

धनतेरस के दिन नुकीली या धारदार चीजें नहीं खरीदना चाहिए।य यह घर में अशांति और कलह का कारण बनती है।

4.काले रंग की चीजें

काला रंग अशुभ माना जाता है। इसलिए इसे आज के दिन नहीं खरीदना चाहिए। मिलावटी चीजों को भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

5. तेल और घी

धनतेरस के दिन तेल , घी, रिफाइंड भी खरीदने से मना किया जाता है। क्योंकि इसमें मिलावट होती है। हालांकि इसकी जरूरत पूजा के वक्त और दीया जलाने के वक्त पड़ती है। इसलिए इसकी खरीदारी धनतेरस का मुहूर्त शुरू होने से पहले कर लें।

6.स्टील के बर्तन 

स्टील के बर्तन धनतेरस के दिन लोग खरीदते हैं। लेकिन ज्योतिषियों की मानें तो इसे नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि यह भी लोहा का ही रूप होता है। इससे अच्छा है आपक कॉपर आ ब्रॉन्ज खरीदें।

7. प्लास्टिक का सामान

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। वास्तु के अनुसार इस दिन प्लास्टिक की चीजें लाना शुभ नहीं माना जाता है।

और पढ़ें:

धनतेरस पर अपने करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश, बनी रहेगी भगवान धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2022: अगर दिवाली में ड्रेस को लेकर हैं कन्फ्यूज, तो ज्योतिष के अनुसार पहने लकी कलर की ड्रेस

PREV

Recommended Stories

शादी में चमकेंगी आप ही आप, पहनें राशि खन्ना सी सुंदर मिरर वर्क लहंगा
Golden Clutch: गोल्डन क्लच के 5 सुंदर डिजाइंस, साड़ी-लहंगा पर करेंगे खूब मैच