किचन या मंदिर की दीवारें पड़ गई है काली? तो इस तरह से करें उन्हें साफ, बिना पुताई के ही हो जाएंगी नई जैसी

Published : Oct 17, 2022, 08:29 AM IST
किचन या मंदिर की दीवारें पड़ गई है काली? तो इस तरह से करें उन्हें साफ, बिना पुताई के ही हो जाएंगी नई जैसी

सार

दीपावली की सफाई में सबसे मुश्किल काम होता है काली पड़ गई दीवारों को साफ करना। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं इसे साफ करने के आसान तरीके।

लाइफस्टाइल डेस्क : दीपावली (Diwali 2022) का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में इससे पहले खूब सारी तैयारियां की जा रही है। लोग अपने घरों की सफाई कर रहे हैं। कुछ लोग तो घर में पुताई करवाते हैं लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो हर साल पुताई नहीं करवा पाते और गंदे हुए दरवाजे और दीवारों को बस साफ कर देते हैं। लेकिन जब दीवारों की सफाई की बात आती है, तो किचन और मंदिर की धुएं से काली पड़ी दीवारें साफ करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपकी इस समस्या को दूर करते हैं और आपको बताते हैं कि कैसे आप कुछ आसान से टिप्स (how to clean dirty walls) से इन काली बड़ी दीवारों को साफ कर सकते हैं...

काली पड़ी दीवारों को साफ करने के टिप्स
1. घर की गंदी हो गई दीवारों को साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट का घोल बना लें। इसके लिए एक मग पानी में एक स्कूप डिटर्जेंट पाउडर या लिक्विड डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस गोल में एक गिला कपड़ा डालें और इससे दीवारों को साफ करते जाएं। फिर एक सूखे कपड़े से दीवार को पूरी तरह से पोछ लें। आप देखेंगे कि दीवार का कालापन आसानी से निकल जाएगा।

2. काली दीवारों को साफ करने के लिए आप जेल टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एक साफ कपड़े पर जेल टूथपेस्ट लगाएं और दीवारों पर हल्के हाथों से रगड़ लें और इसे फिर आप गीले कपड़े से इसे साफ कर दें। आप देखेंगे कि दीवार पहले की तरह चमक उठेगी।

3. क्लीनिंग के लिए विनेगर काफी कारगर माना जाता है। दीवारों की सफाई में भी यह बेहतरीन काम करता है। इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच विनेगर डाल दें और इस घोल में कपड़ा डुबोकर गंदी दीवारों को साफ करें। याद रखें कि पहले हमें सूखे कपड़े से दीवार को डस्ट करना है। उसके बाद घोल वाले पानी से दीवार को पोछ कर एक अन्य साफ कपड़े से पूरी दीवार साफ कर देनी है।

4. आजकल मार्केट में रबिंग एल्कोहल खूब मिलता है। यह घर की साफ सफाई के लिए बहुत इस्तेमाल किया जाता है। आप किसी भी स्पंज में थोड़ा सा रबिंग एल्कोहल डालें और इससे दीवारों की सफाई करें। खासकर दीये, मोमबत्ती, धूपबत्ती से काले पड़े हुए निशान को रबिंग अल्कोहल से आसानी से साफ किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Diwali cleaning tips: बाथरूम या किचन सिंक के पाइप हो गए हैं जाम, इन तरीकों से करें इसे साफ

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर
 

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

रिक्रिएट करें आलिया भट्ट का अजरख साड़ी लुक, वो भी पूरे 63% डिस्काउंट के साथ !
Natural Grease Remover: कीचन टाइल्स की जिद्दी चिपचिपाहट से हैं परेशान? अपनाएं 10 इको-फ्रेंडली क्लीनिंग सॉल्यूशन