Curly Hair Without Machine: नो मशीन नो डैमेज ! 1 दुपट्टे से पाएं परफेक्ट कर्ली हेयर

Published : Jul 08, 2026, 09:45 AM IST
Hair Curling Without Heat

सार

How to do Curl without machine: बिना कर्लिंग मशीन के घर पर सिर्फ दुपट्टे की मदद से पाएं नेचुरल कर्ली बाल। जानें नौ हीट हेयर कर्लिंग ट्रिक। स्टेप बाय स्टेप तरीका और लंबे समय तक कर्ल टिकाने के आसान टिप्स।

स्टाइलिश दिखने के लिए केवल आउटफिट और एक्सेसरीज काफी नहीं होती है। जबतक हेयरस्टाइल कमाल की न हो सारा फैशन खराब हो जाता है। आजकल महिलाएं बालों में तरह-तरह के कर्ल, वेव्स बनाने के लिए हीटिंग मशीन का इस्तेमाल करती हैं जो न केवल बालों को रूखा और बेजान बनता है बल्कि लगातार इस्तेमाल से फ्रिजी हेयर का कारण भी बनता है। ऐसे में क्यों न बालों को कर्ल करने का तरीका घर पर ही किया जाए। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, ऐसे ही एक आसान ट्रिक जहां केवल दुपट्टे से आप हेयर को वॉल्यूम देते हुए कर्ली बना सकती हैं।

 

घर में बाल कर्ल करने के लिए सामान

  • कर्लिंग के लिए 1 बोतल वॉटर स्प्रे
  • कॉटन दुपट्टा
  • स्लीपिंग हेयर मास्क

ये भी पढ़ें- हर पौधा सुनाएगा एक कहानी, इन 4 तरीकों से करें जापानी गार्डनिंग

बाल कर्ल कैसे करते हैं ?

बिना मशीन के बालों को कर्ल करना काफी ज्यादा आसान है। हालांकि जरूरत है तो थोड़ी मेहनत और संयम की। सबसे पहले बालों को दो भागों में बांट कर अच्छे से कंघी कर लें। ध्यान रहे कि बाल उलझे नहीं होने चाहिए। अब बालों में पानी से स्प्रे कर हल्का गीला करें। इसके बाद दुपट्टे को दोहरा करते हुए बालों के बीच में रखें और चोटी की तरह खुला छोड़ा दें। एक-एक पोर्शन बालों को लेकर दुपट्टे पर ब्रेड की तरह बांधे, यही प्रोसेस तब तक दोहराना है जब तक पूरे हेयर कवर न हो जाए। आखिर में क्लेचर या फिर रबर बैंड से इसे सिक्योर करके 3-4 घंटे या फिर गुड रिजल्ट के लिए ओवर नाइट छोड़ दें। कर्ल खराब न हो इसके लिए स्लीपिंग साटन हेयर मास्क लगाएं। साथ ही जब भी बाहर जाए हेयर स्प्रे करना न भूलें, ये बालों को लॉन्ग लास्टिंग बनाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें- लंबे चेहरे को दें क्लासी लुक ! खरीदें 7 फैशनेबल गोल्ड नोज पिन

बालों में बिना मशीन का इस्तेमाल, कर्ल करने का यह आसान तरीका है। अगर आप कभी-कभी या महीने-हफ्ते में 3-4 बार कर्ल करना पसंद करती हैं तो इसे ट्रिक को अपना सकती हैं।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

डेली कॉलेज लुक को बनाएं फैशन स्टेटमेंट, ट्राई करें ये 6 स्टाइलिश ज्वेलरी आइडियाज
मानसून में घर की ये 5 जगहें बन जाती हैं फफूंदी का अड्डा, कहीं आपका घर भी तो नहीं?