हर पौधा सुनाएगा एक कहानी, इन 4 तरीकों से करें जापानी गार्डनिंग
Japanese Garden Ideas For Home: बेसिक प्लांट छोड़कर घर पर करें जापानी गार्डनिंग। जानें जापानी खेती के 4 सिद्धांत, ड्राई गार्डन से निवाकी तकनीक के बारे में और गार्डन को दें टॉप क्लास जेन लुक।

जापानी गार्डनिंग से सजाएं घर
आजकल गार्डनिंग तो हर कोई करता है लेकिन क्यों न इस बार बेसिक फूल-पौधे लगाकर कुछ इंटरनेशनल चुना जाए। जिसे देखकर केवल आपका मन ही न शांत बल्कि हर पौधा एक कहानी से लगे। अगर आप भी आशियाने को स्ट्रेस वाली जिंदगी से दूर रखते हुए क्लासी और एस्थेटिक वाइब देना चाहती हैं तो जापानी गार्डनिंग काम आसान करेगी। इसमें केवल पौधे लगाए नहीं जाते बल्कि प्रकृति के साथ बैलेंस बनाकर ऐसा वातावरण तैयार किया जाता है जो अलग सा सुकून देता है।

जापानी गार्डन के 4 सिद्धांत
प्राकृतिक बनावट- घर को स्टाइलिश दिखाने के लिए जापानी लोग महंगे-महंगे फर्नीचर नहीं बल्कि प्रकति का सहारा लेते हैं ताकि उसका असल शेप बना रहे।
संतुलित असमानता- जापान के लोगों का मानना है हर चीज बराबर होनी जरूरी नहीं है। कई बार असमान चीजें भी संतुलन देती हैं।
खाली स्थान का महत्व- हर जगह पौधे लगा देना डिजाइन नहीं है। खाली जगह भी अपने आप में कला है जो अधिक प्यारी लगती है।
समय के साथ सुंदरता- जापान के लोग विश्वास रखते हैं तो पुराने पेड़, काई और मौसम के प्रभाव के बनी चीजें समय के साथ और भी सुंदर हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें- लंबा चेहरे को दें क्लासी लुक ! खरीदें 7 फैशनेबल गोल्ड नोज पिन
जापान का फेमस ड्राई गार्डन
ज्यादातर लोग जापान में ड्राई गार्डन लगाना पसंद करते हैं जिसमें आप भाषा में करेसान्सुई यानी बिना पानी वाला गार्डन कहते हैं। इसमें पानी की बजाय बड़े-बड़े पत्थरों का इस्तेमाल होता है। यह गार्डन खासकर मेडिटेशन करने के लिए बनाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- ब्लैक आउटफिट पर कैसे इयररिंग्स पहनें ? 7 कमाल के स्टाइलिंग पीस
पेड़ों को कलात्मक रूप देना
जापान में निवाकी गार्डनिंग भी प्रसिद्ध है। इस तकनीक में पेड़ों की शाखाओं और तनों को इस तरह से काटा और आकार दिया जाता है ताकि वे पुराने प्राकृतिक पेड़ जैसे दिखाई दें। ऐसा करने से पेड़ लंबे वक्त स्वस्थ रहते हैं। उनमें धूप-हवा बेहतर तरीके से पहुंचती है और गार्डन और भी सुंदर दिखता है।
बोनसाई गार्डनिंग
जापान की बोनसाई गार्डनिंग दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जहां छोटे से गमले में विशाल पेड़ उगाया जा सकता है। इसमें सामान्य पेड़ों को छोटे गमले में सालों तक खास तकनीकों से उगाया जाता है। नियमित छंटाई, जड़ों की देखभाल और स्पेशल मिट्टी का इस्तेमाल ही सफलता की कुंजी है।
कोकेदामा
यह जापान की दूसरी सबसे लोकप्रिय गार्डनिंग टेक्निक है, जहां बिना गमले के पौधों को उगाया जा सकता है। इसमें प्लांट की जड़ों को मिट्टी और काई की गेंद में लपेटकर रखा जाता है। यह छोटे घरों, ऑफिस और मॉडर्न इंटीरियर के लिए बेस्ट है।
घर पर जापानी गार्डन कैसे बनाएं ?
अगर आपके पास छोटी सी बालकनी या फिर गार्डन हैं तब भी जापानी गार्डनिंग कर सकते हैं।
- सही जगह पर छोटे-छोटे पौधे लगाएं
- प्राकृतिक पत्थरों का इस्तेमाल करें
- मिट्टी से ज्यादा मॉस और सफेद कंकड़ डालें
- पेड़ों की हर रोज छंटाई करें
- ज्यादा डेकोरेशन से बचें
- ओपन स्पेस रखें
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.