Fenugreek Seeds for Hair: मेथी दाने से बालों की देखभाल के 5 आसान तरीके जानें। हेयर मास्क, मेथी पानी, नारियल तेल और दही के साथ इसका इस्तेमाल बालों को लंबा, मजबूत और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।
मेथी दाना और एलोवेरा का हेयर मास्क भी बालों की मजबूती के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मेथी दाना पेस्ट में एलोवेरा जैल मिलाएं। इसे स्कैल्प में करीब 20 से 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को साफ करें। यह मास्क बालों को न सिर्फ हाइड्रेट रखने में मदद करता है बल्कि इन्हें मजबूत और सिल्की भी बनाता है।
25
नारियल तेल में मिलाएं मेथी दाना
आप नारियल तेल का अगर इस्तेमाल बालों में करती हैं, तो उसमें मेथी दाना मिलाकर लगाएं। मेथी दाना को हल्का भूनकर पीस लें। अब इस पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प में लगाएं। इसे लगाने के बाद हल्के हाथों से बालों की मालिश भी करें और करीब आधे घंटे बाद बाल धो लें। यह तरीका अपनाने से आपके रूखे और कमजोर बाल सिल्की दिखेंगे।
35
मेथी दाने का पानी करें इस्तेमाल
अगर आप बालों में नेचुरल कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो मेथी दाने का पानी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए मेथी दाने को रात भर पानी में भीगने के लिए रख दें। मेथी दाने को छान लें। अब शैंपू करने के बाद बालों में मेथी दाने का पानी डालें। करीब 5 से 7 मिनट तक उन्हें ऐसे ही छोड़ दें और उसके बाद साफ कर लें। यह पानी आपके बालों को बेहद मुलायम बना देगा।
मेथी दाने को रातभर भिगोकर सुबह पीस लें। 2-3 चम्मच दही मिलाकर मास्क को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर करीब आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। ऐसा करने से बाल साफ और सिल्की हो जाएंगे।
आप बालों में मेथी दाना का हेयर मास्क भी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको रात भर पानी में मेथी दाना भिगोना होगा। सुबह पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लगाकर लंबाई तक में लाएं। इस पेस्ट को करीब 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और उसके बाद शैंपू से बालों को साफ कर लें। यह मास्क न सिर्फ आपके बालों को मुलायम बनाने का काम करेगा बल्कि बालों की मजबूती भी बढ़ाएगा।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.