
फूड डेस्क. वज़न घटाने के लिए ज़्यादातर लोग व्यायाम करते हैं और जिम में पसीना बहाते हैं। लेकिन वज़न घटाने के लिए व्यायाम जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है खानपान भी। अगर हम सही तरीके से और हेल्दी खाना खाएं, तो वज़न घटाना बहुत आसान हो जाता है। शाकाहारी और मांसाहारी, दोनों को ही अपने खाने में प्रोटीन लेना चाहिए। मांसाहारी लोग चिकन और मछली खाकर प्रोटीन की ज़रूरत पूरी कर सकते हैं। लेकिन शाकाहारी लोगों को वज़न घटाने के लिए किस तरह का प्रोटीन और कितना लेना चाहिए, आइए जानते हैं।
रोज़ाना 1500 कैलोरी से ज़्यादा खाना न खाएं और उसमें भी प्रोटीन की मात्रा अच्छी हो, तो वज़न घटाना आसान हो जाता है। यहां दिया गया आहार 62 किलो वज़न वाले व्यक्ति के लिए है। अगर वज़न ज़्यादा है, तो कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाएगी।
कार्बोहाइड्रेट - 132२ ग्राम
वसा - 50 ग्राम
प्रोटीन - 48 ग्राम
120 मिली चाय/कॉफी
1 या 2 बिस्कुट (अपनी पसंद के)
इस तरह खाने से आपको1500 कैलोरी मिल जाएंगी। इस खाने के साथ-साथ हल्का व्यायाम करके आप अपना वजन घटा सकते हैं। बिना डाइट के अगर आप खूब एक्सरसाइज करते हैं तो वो भी आपके हेल्थ के लिए सही नहीं होता है। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें और फिर देखें कमाल।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.