Chicken Cooking Tips: स्वाद भी-सेहत भी, बिना ऑयल के चिकन बनाने के 3 हैक्स

Published : Feb 06, 2026, 07:18 AM IST
No oil chicken recipe

सार

No Oil Chicken Recipe: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो बिना तेल का चिकन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप बॉयल, स्टीम और ग्रिल जैसे तरीकों को अपनाएं।

How To Make Chicken Without Oil: अगर आप प्रोटीन पैक डाइट लेना चाहते हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो हेल्दी ऑप्शन चुनें। खासकर नो ऑयल या लेस ऑयल मील आपके लिए बेस्ट ऑप्शन रहेगी। आइए आज हम आपको बताते हैं बिना तेल के कैसे आप टेस्टी, सॉफ्ट और जूसी चिकन बना सकते हैं। ये तीन तरीके आपको बहुत काम आएंगे, जिससे आप झटपट चिकन बनाकर तैयार कर सकते हैं...

बिना तेल के चिकन बनाने का तरीका

बिना तेल के चिकन बनाने का सबसे आसान और हेल्दी तरीका है बॉयल चिकन। बॉयल चिकन बनाने के लिए कुकर या पैन में चिकन डालें। ऊपर से थोड़ा सा पानी, नमक, काली मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इसे 10 मिनट के लिए उबाल लें। प्रेशर कुकर में एक से दो सिटी लगाएं। जिम डाइट और वेट लॉस करने के लिए ये परफेक्ट चिकन ऑप्शन है।

और पढ़ें- Chicken Marination Hacks: जूसी और सॉफ्ट बनेगा चिकन, कुकिंग से पहले ऐसे करें मेरिनेशन

स्टीम चिकन

स्टीम चिकन भी बहुत सॉफ्ट और जूसी बनता है। इसे बनाने के लिए चिकन को मसाले में मैरिनेड करें। स्टीमर या छलनी में रखकर 15 से 20 मिनट तक भाप में पकाएं। इससे चिकन में सभी न्यूट्रिशन भी बने रहते हैं और एक भी बूंद तेल का इस्तेमाल नहीं होता है।

चिकन ग्रिलिंग ऑप्शन

चिकन को बिना तेल के आप ग्रिल भी कर सकते हैं। इसे दही, हल्दी, मिर्च, चाट मसाला, धनिया, अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ मैरिनेड करें और इसे ग्रिलिंग पैन या ओवन में ग्रिल करें, चाहे तो ऊपर से थोड़ा सा बटर डाल सकते हैं। लेकिन अगर आप डाइट कर रहे हैं, तो आपको बटर डालने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। चिकन का नेचुरल ऑयल और दही इसे सॉफ्ट और जूसी बनाएगा।

ये भी पढ़ें- Fish Cleaning Hacks: मछली नहीं मारेगी गंध, कुकिंग से पहले 3 तरह से करें क्लीनिंग

बिना तेल के चिकन बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

अगर आप बिना तेल के चिकन बना रहे हैं, तो ध्यान रखें कि चिकन मरिनेशन में दही और नींबू का इस्तेमाल करें। इससे चिकन जूसी बनता है।

तेज आंच पर चिकन ना पकाएं, क्योंकि बिना तेल के लिए जल सकता है।

प्रेशर कुकर में चिकन बनाने पर केवल एक से दो सीट ही लगाएं। 

PREV

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Hawaiian Salad: बिना गैस जलाए तैयार करें फ्रेश वेजिटेबल हवाई सलाद, स्वाद होगा लाजवाब
Crispy Air Fryer Recipes: तेल से दूरी, स्वाद से नहीं! एयर फ्रायर में ट्राई करें 5 क्रंची रेसिपी