
मकर संक्रांति पर तिल की मिठाइयाँ बनाना एक प्राचीन परंपरा है, क्योंकि तिल को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है और यह त्योहार के मौसम में खास होती है। हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर तिल लड्डू से लेकर गजक समेत कई सारी रेगुलर मिठाई बनाई जाती है। बच्चे भी इन मिठाइयो को खाकर बोर होते रहते हैं, इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी अलग मिठाई के बारे में बताएंगे, जो आपके मकर संक्रांति के त्यौहार के लिए बेहद खास है।
विधि:
सबसे पहले तिल को अच्छे से भून लें, ताकि तिल हलके सुनहरे हो जाएं।
अब एक कढ़ाई में गुड़ और पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। गुड़ पूरी तरह से घुलकर एक तार की चाशनी तैयार होनी चाहिए।
जब चाशनी तैयार हो जाए, तब उसमें भुने हुए तिल डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर मिश्रण को घी लगी हुई थाली या ट्रे में फैलाएं।
इसे ठंडा होने दें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
तिल चिक्की तैयार है, इसे परोसें या स्टोर करें।
तिल के लड्डू बनाने में आ रही है दिक्कत? दादी मां के ये 5 नुस्खे आएंगे काम
विधी:
तिल को अच्छे से भून लें, ताकि वो क्रिस्पी हो जाएं।
नारियल को भी एक पैन में हल्का सा भून लें।
एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें गुड़ डालें। गुड़ को धीमी आंच पर पिघलने दें।
गुड़ पिघलने के बाद उसमें तिल और नारियल डालकर अच्छे से मिला लें।
मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
तिल और नारियल के लड्डू तैयार हैं, इन्हें परोसें या स्टोर करें।
विधि:
मटर के छिलके फेंके नहीं, बना लें ये 2 टेस्टी रेसिपी बच्चों को भी आएगा खूब पसंद
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.