
फूड डेस्क : अजवाइन में कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसलिए अजवाइन वाला पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए अजवाइन का पानी रामबाण है। यह गैस के कारण पेट फूलना, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी-जुकाम में आराम देते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। यह फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं।
संडे को बनाएं हेल्दी संग टेस्टी! ट्राय करें बाजरा इडली Recipe
पीरियड्स के दर्द से राहत
महिलाओं के लिए अजवाइन का पानी पीना पीरियड्स के दर्द से राहत पाने का अच्छा तरीका है। वजन कम करने के लिए भी यह फायदेमंद है। कम कैलोरी वाला होने के कारण यह भूख कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है। यह त्वचा के लिए भी अच्छा होता है।
अजवाइन का पानी बनाने की विधि:
एक बड़ा चम्मच अजवाइन रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इस मिश्रण को उबाल लें। फिर इसे छानकर पिएं।
नहीं होगा शुगर स्पाइक का डर, जी भर के खाएं No Sugar Moong Dal Halwa!
ध्यान दें: किसी भी तरह का बदलाव अपनी डाइट में करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.