
3 Ways to Make Honey Water: शहद को हमेशा से आयुर्वेद में अमृत माना गया है। यह न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है, बल्कि वेट लॉस, स्कीन को ग्लो और पाचन को दुरुस्त करने में भी फायदेमंद है। अगर शहद का उपयोग सही तरीके से खान-पान में किया, जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। शहद पानी या यानी हनी वॉटर पीना इसका सबसे आसान और असरदार तरीका है। आमतौर पर लोग इसे गर्म या गुनगुने पानी में मिलाकर पीते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनी वॉटर को बनाने के कई अलग-अलग तरीके होते हैं और उनमें से एक तो बेहद यूनिक भी है। ये तीसरा तरीका यूनिक होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चलिए इन तीनों रेसिपी को जानते हैं।
सबसे आसान और क्लासिक तरीका है गुनगुने पानी में शहद मिलाकर सुबह-सुबह पीना। यह सुबह खाली पेट पीने पर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे न सिर्फ पाचन सुधरता है बल्कि वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
अदरक, नींबी और शहद वाली पानी बनाने के लिए, सबसे पहले अदरक के टुकड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गर्म पानी में डालें। अब मिश्रण को 5 मिनट तक गर्म करने के बाद उसमें नींबू का रस मिलाकर 5 ग्राम शहद मिलाएं। सभी को अच्छे से मिक्स करके छान लें और गरम-गरम चाय की तरह पीएं।
इसे भी पढ़ें- 6 कारण जो बताते हैं, दिन की शुरुआत भिंडी और शहद पानी से करें
अब आती है सबसे यूनिक रेसिपी दालचीनी हनी वॉटर। हनी वॉटर को दालचीनी पाउडर के साथ मिलाकर पीना बहुत फायदेमंद है। इसमें बस हल्के गुनगुने पानी में शहद डालें और साथ ही आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। यह ड्रिंक ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने, बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ हनी वॉटर पीना सबसे अच्छा माना जाता है, इससे मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
बहुत ज्यादा गर्म पानी में शहद डालना सही नहीं होता, इससे इसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। हमेशा गुनगुने या नॉर्मल पानी में ही मिलाएं।
इसे भी पढ़ें- शहद का चमत्कारी असर ! जानें दस्त से छुटकारा पाने का आसान तरीका
डॉक्टर की सलाह के बिना डायबिटीज के मरीजों को शहद नहीं खाना-पीना चाहिए। अगर डॉक्टर सलाह दें, तो सीमित मात्रा में हनी वॉटर पी सकते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.