5 Cooling Roti Recipes: गर्मियों में हम खाने की ऐसी चीज ढूंढते हैं, जो हमारे शरीर को ठंडक दें। ऐसे में रोज खाने वाली चपाती क्यों ना ऐसी हो जिसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज हो? आइए जानते हैं ऐसे ही ठंडक देने वाली 5 रोटी की रेसिपी और उनके फायदे...
गर्मियों में आप मिंट चपाती बना सकते हैं। इसके लिए गेहूं के आटे में बारीक कटा हुआ पुदीना, नमक, थोड़ा सा जीरा डालकर इसका एक नरम आटा गूथ लें। थोड़ी देर रेस्ट देने के बाद इसे नॉर्मल रोटी की तरह सेकें और ऊपर से घी लगाएं। यह पुदीना चपाती शरीर को ठंडक देती है, पाचन में मदद करती है और माउथ ओडर को भी दूर करती है।
कद्दूकस किए हुए खीरे का पानी निचोड़ कर इसे गेहूं या ज्वार के आटे में मिलाकर इसका नरम आटा गूथ लें। इसकी रोटियां बनाएं। ये बॉडी को हाइड्रेट रखती है, डिहाइड्रेशन से बचाती है और पेट को भी ठंडक देती है।
35
दही चपाती
अपने नॉर्मल आटे में दो चम्मच दही मिलाकर आप आटा गूथ लें, फिर इसकी रोटी बना लें। यह रोटी शरीर को ठंडक देती है, पेट के लिए फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक पाए जाते हैं। दही वाली रोटी नॉर्मल रोटी से ज्यादा सॉफ्ट और टेस्टी बनती है।
45
सिंधी कोकी या चपाती
कोकी या चपाती गर्मियों में लाइट और हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए आटे में बारीक कटी हुई प्याज, मेथी, नमक और मसाले डालकर आटा गूथ लें। इसकी छोटी-छोटी रोटी बनाएं। यह नॉर्मल रोटी से थोड़ी मोटी होती है, इसे थोड़ा सा घी लगाकर सेकें। ये पाचन को बेहतर करती है, शरीर को हल्का और ठंडा रखने में भी मदद करती है।
55
सत्तू की रोटी
गर्मी में सत्तू की रोटी बहुत फायदेमंद होती है। सत्तू भुना हुआ चने का आटा होता है। इस आटे में आप थोड़ा नॉर्मल आटा मिलाकर नमक, हरा धनिया, प्याज, नींबू का रस मिलाकर इसका आटा गूंथे। इसकी नॉर्मल रोटियां या पराठे बनाएं। इसमें नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो शरीर को ठंडक देती है, हीट स्ट्रोक से बचाती है और इंस्टेंट एनर्जी देने में भी काम आती है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.