
Boiled Potato Hacks: किचन में आलू का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। उबले आलू से पराठा, सैंडविच, आलू बड़े, आलू जीरा जैसी कई टेस्टी डिशेज बनाई जाती हैं। लेकिन अक्सर समस्या यह होती है कि आलू या तो ज्यादा उबलकर फट जाते हैं या फिर अंदर से कच्चे रह जाते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो ये आसान ट्रिक्स आपकी मदद करेंगी और आपको मिलेंगे परफेक्ट उबले आलू...
आलू हमेशा ठंडे पानी में डालकर उबालें। इससे वे अंदर और बाहर दोनों तरफ से समान रूप से पकते हैं और कच्चे रहने की चांस कम होती है।
परफेक्ट आलू उबालने के लिए पानी में थोड़ा सा नमक डालें। इससे आलू अंदर तक बराबर रूप से पकते हैं और उनका स्वाद भी बेहतर होता है। ध्यान रखें कि जब आप इन आलुओं से सब्जी या पराठा बनाएं, तो नमक कम मात्रा में इस्तेमाल करें।
और पढे़ं- Kitchen Hacks: काटने के बाद काले नहीं पड़ेंगे सेब, आलू और बैंगन, अपनाएं ये 4 आसान ट्रिक्स
अगर आप चाहते हैं कि आलू उबलते समय टूटें नहीं और उनका आकार सही बना रहे, तो पानी में 1 चम्मच सिरका या नींबू का रस मिला सकते हैं। इससे आलू ज्यादा साफ और सफेद भी दिखते हैं।
अगर आलू बड़े आकार के हैं, तो वो अक्सर अंदर से कच्चे रह जाते हैं, तो उबालने से पहले फोर्क या चाकू से छोटे-छोटे छेद कर दें। इससे आलू अंदर तक अच्छे से पकते हैं।
आप चाहें तो माइक्रोवेव का इस्तेमाल करके भी आलू उबाल सकते हैं। इसके लिए आलू को एक पॉलिथीन या माइक्रोवेव सेफ कंटेनर में डालकर बंद करें और हाई हीट पर 3-4 मिनट तक रखें। इसके बाद निकालकर ठंडे पानी में डालें और छिलका आसानी से उतार लें। इससे आलू जल्दी और परफेक्ट तरीके से उबलते हैं।
1: क्या आलू उबालते समय नमक डालना जरूरी है?
हां, इससे आलू अंदर तक अच्छे से पकते हैं और स्वाद बेहतर होता है।
2: क्या नींबू या सिरका डालने से आलू खराब होते हैं?
नहीं, इससे आलू टूटते नहीं और उनका टेक्सचर अच्छा रहता है।
3: आलू जल्दी उबालने का सबसे आसान तरीका क्या है?
माइक्रोवेव या छोटे टुकड़ों में काटकर उबालना सबसे तेज तरीका है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.