
गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में पर्पल कलर जूस न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए कई फायदे लेकर आते हैं। ये जूस गर्मी में हाइड्रेशन बनाए रखने के साथ शरीर को जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी दे सकता है। पर्पल रंग वाला ये जूस से इम्यूनिटी, त्वचा और एनर्जी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप कोल्ड ड्रिंक की जगह कोई हेल्दी विकल्प तलाश रहे हैं तो ये जूस एक बेहतर चॉइस है। आइए, जानते हैं आखिर क्या है ये पर्पल कलर जूस, इसके फायदे और इसे गर्मियों की डाइट में शामिल करने के आसान तरीके।
आपको बता दें कि पर्पल कलर का ये जूस दरअसल जामुन का जूस (Jamun Juice) है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे घर पर आसानी से और बिना ज्यादा मेहनत के बनाया जा सकता है। इसे बनाने में खर्चा भी नहीं आता है, सिर्फ आपको बाजार से जामुन खरीदकर लाने की जरूरत है, बाकी सारी चीजें आपको किचन में ही मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें... कुकर में इस आसान ट्रिक से परफेक्ट बनेंगे चावल, खिल जाएगा एक-एक दाना
- ताजे पके हुए जामुन- 2 कप
- पानी- 1-2 कप
- काला नमक- एक छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- एक छोटा चम्मच
- चीनी या शहद- 1 से 2 छोटे चम्मच
- नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
- बर्फ के टुकड़े- जरूरत के हिसाब से
सबसे पहले बाजार से लाए जामुन को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें। इसके बाद इसके बीज या गुठलियां चाकू से अलग कर लें। जामुन के गुदे को मिक्सी के जार में डाल दें और इसमें थोड़ा पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और स्वादानुसार चीनी या शहद डाल दें। फिर सभी चीजों को मिक्सी में अच्छे से पीस लें ताकि एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए। अब तैयार पेस्ट को एक छन्नी की मदद से छान लें ताकि जामुन का छिलका या कोई मोटी चीज हो उसे अलग कर दें। अब आप तैयार जूस में ठंडा पानी और नींबू का रस मिलाएं। गिलास में बर्फ के टुकड़े और ऊपर से जामुन का जूस डालें और पुदीने की पत्तियों से सजाकर इसे सर्व करें। आपको बता दें कि जामुन का जूस पीने के ढेरों स्वास्थ्य लाभ हैं। ये शुगर के मरीजों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। डाइजेशन को बेहतर बनाता है। ये इम्युनिटी बढ़ाने के काम आता है और खून को साफ करता है।
ये शरीर को ताजगी देने और हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद कर सकता है।
इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की सामान्य प्रतिरोधक क्षमता को सपोर्ट कर सकते हैं।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की सेहत के लिए उपयोगी होती हैं।
इसे गर्मियों में दिन के समय ताजगी के लिए पिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें... 2 खास चीजों से रेस्टोरेंट जैसी बनेगी प्याज की सब्जी, बच्चे मांगेंगे बार-बार
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.