
चावल एक ऐसा खाना है, जो तकरीबन हर घर में रोज बनता ही है। हालांकि, कई बार इसे बनाते समय एक सिंपल की प्रॉब्लम का सामना हर किसी को करना पड़ता है। चावल बनाते समय कभी ये ज्यादा गीले हो जाते हैं तो कभी जल भी जाते हैं। ऐसे में स्वाद बिगड़ जाता है और ये दिखने में गिले-गिले लगते हैं। अगर आप भी हर बार परफेक्ट और खिले-खिले चावल बनाना चाहते हैं, तो एक आसान ट्रिक आपकी मदद कर सकती है। इस ट्रिक को आजमाने में आपको न तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा समय बर्बाद होगा। आइए जानते हैं वो आसान किचन ट्रिक, जिसकी मदद से हर बार परफेक्ट और स्वादिष्ट चावल तैयार किए जा सकते हैं...
कुकर में चावल बनाते समय छोटी सी गलती भी मजा किरकिरा कर सकती हैं। आपको बता दें कि चावल को बनाने में पानी काफी महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। जरा भी पानी कम-ज्यादा हुआ तो चावल की रंगत बिगड़ जाएगी। इसलिए चावल में सही अनुपात में पानी डालना जरूरी है। जब भी आप कुकर में चावल बनाएं तो इसे नापने के लिए गिलास या कटोरी का यूज जरूर करें। जैसे अगर आप एक गिलास चावल ले रहे हैं, तो इसमें इसी गिलास के हिसाब से डेढ़ गिलास पानी मिलाएं। वहीं, अगर दो गिलास चावल बना रहे हैं तो 3 गिलास पानी डालें। पानी का अनुपात सही होने पर ये अच्छे से पकेंगे। एक बात जो सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली है, वो ये कि कुकर में डालने से पहले चावल को 1-2 बार ही पानी धोए, ज्यादा बार धोने से चावल गल जाएंगे और फिर ये खिले-खिले नहीं बनेंगे।
ये भी पढ़ें... 2 खास चीजों से रेस्टोरेंट जैसी बनेगी प्याज की सब्जी, बच्चे मांगेंगे बार-बार
कुकर में चावल बनाते समय इसे कितनी सीटी में पकाना चाहिए, ये जानना भी बहुत जरूरी है। अगर आप 1 या दो गिलास चावल बना रहे हैं तो गैस की फ्लेम मीडियम रखें और 1-2 सीटी आने दें। यदि 3 गिलास चावल बना रहे हैं तो गैस की फ्लेम हाई रखते हुए कुकर की 2-3 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दे। गैस बंद करने के बाद एक बात का ध्यान रखे कि कुकर को तब तक न खोले जब तक की प्रेशर निकल न जाएं।
पानी की सही मात्रा रखें और गैस को जरूरत से ज्यादा तेज न रखें।
हां, इससे अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चावल ज्यादा खिले हुए बनते हैं।
चावल को भिगोकर सही पानी के साथ पकाएं और पकने के बाद कुछ मिनट ढककर रहने दें।
ये भी पढ़ें... बिना शक्कर-फ्रूट पाउडर के 10 मिनट में घर पर तैयार होगा बाजार जैसा क्रीमी कस्टर्ड
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.